पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारत का करारा जवाब
पाकिस्तान ने जम्मू से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बृहस्पतिवार देर रात फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए बीएसएफ की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। जवाब में भारत की ओर से भी कार्रवाई की गई। उधर, पुलवामा में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान द्वारा निर्माण करने की कोशिश
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने जम्मू से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बृहस्पतिवार देर रात फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए बीएसएफ की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। जवाब में भारत की ओर से भी कार्रवाई की गई। उधर, पुलवामा में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान द्वारा निर्माण करने की कोशिश को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने नाकाम कर दिया। बीएसएफ ने पहले पाकिस्तानी रेंजर्स को चेतावनी दी, लेकिन नहीं मानने पर जवानों ने फायरिंग की।
जानकारी के अनुसार, पाक रेंजर्स ने कल रात करीब 12 बजे अखनूर सेक्टर के पर्गवाल इलाके में सीजफायर तोड़ा और बीएसएफ की चौकियों पर गोलीबारी की। गौरतलब है कि बीते दो दिनों के अंदर पाकिस्तान ने दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की तरफ से बीएसएफ की तीन चौकियों भीषण गोलीबारी की गई। जिसके बाद बीएसएफ जवानों ने भी इस गोलीबारी का जवाब दिया।
इससे पहले, पाक सेना ने पुंछ सेक्टर में बुधवार को सीमा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी रेंजरों ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की, इसमें आटोमैटिक हथियारों से का भी प्रयोग किया गया। भारतीय जवानों की तरफ से भी पाक की इस करतूत का जवाब गोलीबारी से दिया गया।