Move to Jagran APP

Covid-19: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही, संक्रमितों का आंकड़ा 51 लाख के पार

पूर्वोत्तर के राज्यों में सबसे गंभीर स्थिति असम और त्रिपुरा में बनी हुई है। इन दोनों ही राज्यों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नए केस मिल रहे हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 11:14 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 11:14 PM (IST)
Covid-19: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही, संक्रमितों का आंकड़ा 51 लाख के पार
Covid-19: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही, संक्रमितों का आंकड़ा 51 लाख के पार

जेएनएन, नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। बुधवार को 98 हजार से अधिक नए मामले सामने आए। दूसरी बार एक दिन में सबसे अधिक नए केस मिले हैं। इससे पहले नौ सितंबर को सबसे अधिक एक लाख चार हजार से अधिक नए केस मिले थे। हालांकि, बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 85 हजार से अधिक मरीजों को देश के विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी भी मिली है, जबकि इस दौरान 1,132 लोगों की जान भी इस कोरोना महामारी के चलते चली गई है। सक्रिय मामलों की संख्या भी 10 लाख को पार कर गई है।

loksabha election banner

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 51 लाख चार हजार से अधिक हो गया

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से रात नौ बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार देर रात से अब तक 98,070 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों का आंकड़ा 51 लाख चार हजार से अधिक हो गया है। एक दिन पहले ही कुल मामले 50 लाख से अधिक हुए थे। 85,747 मरीज ठीक भी हुए हैं और अब तक कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 40.11 लाख से अधिक हो गई है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 78 फीसद को पार कर गई है। इस महामारी के चलते जान गंवाने वालों का आंकड़ा भी 83,121 हो गया है। पहली बार सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से अधिक हुई है।

महाराष्ट्र में फिर बढ़े नए मामले

महाराष्ट्र में दो दिन बाद फिर नए मामले बढ़ गए हैं। राज्य में 23,365 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख 21 हजार से अधिक हो गया है। 474 मौतें के साथ मरने वालों की संख्या भी 30,883 हो गई है। हालांकि, 7.92 लाख लोग ठीक भी हो चुके हैं और सक्रिय मामले सिर्फ 2.97 लाख ही रह गए हैं। गोवा में 628 नए मामले मिले हैं और चार लोगों की जान गई है। राज्य में कुल मामले 26 हजार से अधिक हो गई है और अब तक 319 लोगों की जान जा चुकी है।

दक्षिण भारत में कुछ राहत

दक्षिण भारत में कोरोना के प्रकोप में कुछ राहत मिली है। केरल को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में नए मामलों में कमी आई है। केरल में रिकॉर्ड 3,830 नए केस मिले हैं और कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1.17 लाख के पार पहुंच गया है। तमिलनाडु में लगातार 11वें दिन नए मामलों से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में 5,652 नए केस मिले हैं और 5,768 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक सामने आए 5.19 लाख संक्रमितों में से 4.64 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 8,559 लोगों की जान भी जा चुकी है। आंध्र प्रदेश में 8,835 नए केस मिले हैं और 10,843 मरीज ठीक हुए हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 5.92 लाख और ठीक हुए लोगों की संख्या 4.97 लाख हो गई है। 5,105 मरीजों की जान जा चुकी है। तेलंगाना में 2,257 नए मामलों के साथ 1.62 लाख संक्रमित सामने आ चुके हैं। पुडुचेरी में 518 नए केस मिले हैं और 13 लोगों की मौत हुई है।

गुजरात में लगातार बढ़ रहे केस

गुजरात में पिछले कुछ दिनों से लगातार नए मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी ज्यादा है। बुधवार को राज्य में 1,364 नए मामले सामने आए तो 1,447 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली। अब कुल 1.17 लाख संक्रमित मिल चुके है, जिनमें से 98 हजार से अधिक ठीक भी हो चुके हैं। कुल 3,259 लोगों की अब तक मौत हुई है।

पूर्वोत्तर में असम और त्रिपुरा की सबसे गंभीर स्थिति 

पूर्वोत्तर के राज्यों में सबसे गंभीर स्थिति असम और त्रिपुरा में बनी हुई है। इन दोनों ही राज्यों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नए केस मिल रहे हैं। अब तक त्रिपुरा में 20 हजार से अधिक और असम में डेढ़ लाख के करीब मरीज सामने आ चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.