Move to Jagran APP

'टीका उत्सव' के तीसरे दिन दी गईं 40 लाख से ज्यादा डोज, अब तक 10.85 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन

Tika Utsav in India देश भर में अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की दी जा चुकी हैं 10.85 करोड़ डोज। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सरकारी और निजी क्षेत्र में विभिन्न कार्यस्थलों में टीका केंद्र काम करने लगे हैं।

By Nitin AroraEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 11:20 AM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 11:20 AM (IST)
'टीका उत्सव' के तीसरे दिन दी गईं 40 लाख से ज्यादा डोज, अब तक 10.85 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन
'टीका उत्सव' के तीसरे दिन दी गईं 40 लाख से ज्यादा डोज, अब तक 10.85 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन

नई दिल्ली, एएनआइ। कोरोना वायरस के खिलाफ विशेष टीकाकरण अभियान 'टीका उत्सव' के तीसरे दिन तक देश भर में अब तक कुल 10 करोड़ 85 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 'टीका उत्सव' के तीसरे दिन, पिछले 24 घंटों में 40 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई। इसके साथ ही भारत में अब तक कुल वैक्सीन लिए लोगों की संख्या 10.85 करोड़ (10,85,33,085) से अधिक हो गई है।

loksabha election banner

वहीं, विशेष टीकाकरण अभियान 'टीका उत्सव' के दूसरे दिन सोमवार को रात आठ बजे तक 37 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए। इस विशेष अभियान के पहले दिन रविवार को 30 लाख टीके लगाए गए थे। इनको मिलाकर तब तक 10.82 करोड़ टीके लगाए जा चुके थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि सरकारी और निजी क्षेत्र में विभिन्न कार्यस्थलों में टीका केंद्र काम करने लगे हैं। आमतौर पर प्रतिदिन 45 हजार टीका केंद्र संचालित होते हैं। इस विशेष अभियान के दूसरे दिन देश भर में 71 हजार टीका केंद्रों का संचालन किया गया।

मंत्रालय ने बताया कि रात आठ बजे तक अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक लाभार्थियों को कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 10 करोड़ 82 लाख 92 हजार से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं। इनमें 92.32 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली डोज), 55.56 लाख स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी डोज), एक करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली डोज), 48.91 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी डोज) शामिल हैं। इनके अलावा 45 साल से अधिक उम्र के 7.57 करोड़ लोगों को पहली और 29.96 लाख लोगों को टीके की दूसरी डोज दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के 87वें दिन सोमवार को 37,63,858 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें से 32,60,713 को पहली और 5,03,145 को दूसरी डोज दी गईं। बता दें कि देश में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.