Move to Jagran APP

भाजपा को हराने के लिए झारखंड की लट्टीपारा सीट में एकजुट हो सकते हैं विराेधी

झारखंडी की लट्टीपारा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा विरोधी पार्टियां एकजुट होेकर मैदान में उतरने की तैयारी करने की कोशिश में हैं।

By Kamal VermaEdited By: Published: Wed, 15 Mar 2017 12:27 PM (IST)Updated: Wed, 15 Mar 2017 01:05 PM (IST)
भाजपा को हराने के लिए झारखंड की लट्टीपारा सीट में एकजुट हो सकते हैं विराेधी
भाजपा को हराने के लिए झारखंड की लट्टीपारा सीट में एकजुट हो सकते हैं विराेधी

रांची (आईएएनएस)। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से सबक लेते हुए झारखंड की लट्टीपारा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सभी विरोधी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा को टक्‍कर दे सकती हैं। वहीं इस चुनाव के लिए भाजपा ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। यहां पर उसकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा है। इस सीट पर 9 अप्रेल को मतदान होना है। इसके लिए नोटिफिकेशन मंगलवार को जारी कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

भाजपा को टक्‍कर देने के मकसद से झारखंड कांग्रेस के अध्‍यक्ष सुखदेव भगत ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मंगलवार को मुलाकात की और भाजपा को हराने के विकल्‍प भी तलाशे। इसकी जानकारी देते हुए झारखंड कांग्रेस के महासचिव आलोक दुबे ने बताया कि इस बैठक के दौरान उन सभी विकल्‍पों पर विचार किया गया जिससे भाजपा को इस सीट पर हराया जा सके।

इस सीट पर वर्ष 1977 के बाद से जेएमएम का कब्‍जा है। लेकिन जनवरी में इस सीट से विधायक रहे अनिल मुर्मु की मृत्‍यु हो जाने के बाद से ही यह सीट खाली पड़ी है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्‍व ही लेगा। दुबे के मुताबिक इस बारे में केंद्रीय नेतृत्‍व को जानकारी दे दी गई है। इस सीट से भाजपा की तरफ से हेमलाल मुर्मु का नाम सामने आ रहा है, हालांकि इस नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगाई गई है।

सभी राष्‍ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.