Move to Jagran APP

भोपाल में दिग्विजय ने साइकिल पर सवार होकर किया पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध

यदि वह जनता के हितैषी हैं तो मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार के खिलाफ खड़े होना चाहिए। जनता को राहत देने का काम करना चाहिए।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 08:23 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 08:23 PM (IST)
भोपाल में दिग्विजय ने साइकिल पर सवार होकर किया पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध
भोपाल में दिग्विजय ने साइकिल पर सवार होकर किया पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध

भोपाल, स्टेट ब्यूरो। पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में बुधवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल में साइकिल रैली निकाली। कार्यकर्ता रोशनपुरा चौराहे से मुख्यमंत्री निवास के लिए साइकिल से रवाना हुए, लेकिन न्यू मार्केट रोड पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर विरोध-प्रदर्शन खत्म कर दिया।

loksabha election banner

पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों पर मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं

मीडिया से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि 2008 में जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तब शिवराज सिंह चौहान ने पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों को लेकर सीएम हाउस से मंत्रालय तक साइकिल से सफर तय करने का नाटक किया था। अब मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं? यदि वह जनता के हितैषी हैं तो उन्हें केंद्र सरकार के खिलाफ खड़े होना चाहिए। जनता को राहत देने का काम करना चाहिए।

सुरक्षित शारीरिक दूरी की उड़ाई धज्जियां

विरोध प्रदर्शन में 200 से अधिक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षित शारीरिक दूरी के निर्देशों का पालन नहीं किया गया। सभी प्रदर्शनकारी एक दूसरे सटकर भीड़ में चलते हुए दिखाई दिए। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने कई बार अनाउंमेंट कर सुरक्षित शारीरिक दूरी के निर्देश भी दिए, लेकिन इसे अनसुना कर दिया गया।

पेट्रोल-डीजल पर करों में कमी करें केंद्र व राज्य सरकार : कमल नाथ

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मध्य प्रदेश सहित देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बढ़ने पर चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल-डीजल मध्य प्रदेश में है। देश के इतिहास में पहली बार दिल्ली में डीजल, पेट्रोल से ज्यादा महंगा हो गया है। विपक्ष में रहते हुए मूल्य वृद्धि का विरोध करने वाले आज गायब और मौन हैं। केंद्र और राज्य सरकार इस संकट काल में पेट्रोल-डीजल पर लगे करों में कमी कर जनता को राहत प्रदान करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.