फोन पर विमान उड़ाने की कर रहा था प्लानिंग, कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार
कोलकाता एयरपोर्ट पर सीआइएसएफ ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध फोन पर विमान उड़ाने की बात कर रहा था।
By Arti YadavEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 11:36 AM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 11:36 AM (IST)
कोलकाता, एएनआइ। कोलकाता एयरपोर्ट पर सीआइएसएफ ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह फोन पर विमान को उड़ाने की बात कर रहा था, जिस कारण उसे गिरफ्तार किया गया। यात्री की पहचान जे पोद्दार के तौर पर हुई है। उसे सोमवार सुबह जेट एयरवेज की फ्लाइट के जरिए कोलकाता से मुंबई जाना था।
सहयात्रियों ने पोद्दार को मास्क लगाकर फोन पर विमान उड़ाने की धमकी देते हुए सुना। व्यक्ति के आतंकी गतिविधि में शामिल होने की आशंका जाहिर की जा रही है। यह घटना सोमवार सुबह 8.30 बजे फ्लाइट संख्या 9W 472 में घटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यात्री किससे बात करते हुए हमले की धमकी दे रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें