Move to Jagran APP

Omicron: महाराष्ट्र में नए मामलों से बढ़ी चिंता, मुंबई में आज और कल के लिए धारा 144 लागू, ये होगी पाबंदी

महाराष्ट्र में शुक्रवार को ओमिक्रोन के सात नए मामले सामने आए जिनमें एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है। सात मामलों में से तीन मुंबई में चार पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम से सामने आए। सात में से चार बिना लक्षण वाले जबकि तीन में हल्के लक्षण दिखाई दिए हैं।

By Nitin AroraEdited By: Published: Sat, 11 Dec 2021 10:23 AM (IST)Updated: Sat, 11 Dec 2021 12:32 PM (IST)
Omicron: महाराष्ट्र में नए मामलों से बढ़ी चिंता, मुंबई में आज और कल के लिए धारा 144 लागू, ये होगी पाबंदी
Omicron: महाराष्ट्र में नए मामलों से बढ़ी चिंता, मुंबई में आज और कल के लिए धारा 144 लागू

मुंबई, एएनआइ। नए COVID-19 वैरिएंट Omicron के प्रसार पर बढ़ती चिंताओं के बीच महाराष्ट्र सरकार एक बार फिर सक्रिय हो गई है और एहतियातन मुंबई में रैलियों व भीड़ न लगाए जाने को लेकर एक्शन लिया है। मुंबई में बड़ी सभाओं को रोकने के लिए 11 और 12 दिसंबर के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (CrCP) की धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसमें रैलियों, मोर्चों, जुलूसों आदि पर रोक लगा दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने वालों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 के तहत दंडित किया जाएगा।

loksabha election banner

महाराष्ट्र में शुक्रवार को ओमिक्रोन के सात नए मामले सामने आए जिनमें एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है। सात मामलों में से तीन मुंबई में, चार पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम से सामने आए।

48, 25 और 37 वर्ष की आयु के तीन पुरुष क्रमशः तंजानिया, यूके और दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे, जबकि चार अन्य मरीज नाइजीरियाई महिलाओं के संपर्क में आए थे, जो 6 दिसंबर को नए संस्करण से संक्रमित हुई थी।

सात में से चार बिना लक्षण वाले हैं जबकि तीन में हल्के लक्षण दिखाई दिए हैं। इन नए मामलों में से, चार को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है, एक को COVID-19 के खिलाफ एकल खुराक दी गई है और एक का टीकाकरण नहीं हुआ है। बता दें कि बच्चा टीकाकरण के लिए पात्र नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक कुल 17 ओमिक्रोन के मामले सामने आए हैं। 26 नवंबर को, WHO ने नए COVID-19 वैरिएंट B.1.1.529 का नाम दिया, जिसे दक्षिण अफ्रीका में 'ओमिक्रोन' के रूप में पाया गया है। डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रोन को 'चिंता के प्रकार' के रूप में वर्गीकृत किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.