Move to Jagran APP

भारत में 60 लाख के करीब पहुंची कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या, जानिए राज्यों का क्या है हाल

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक शुक्रवार को 1164018 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर देश में नौ अक्टूबर तक कोरोना के आठ करोड़ 57 लाख 98 हजार 698 नमूनों की जांच की गई है ।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 08:33 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 08:33 PM (IST)
भारत में 60 लाख के करीब पहुंची कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या, जानिए राज्यों का क्या है हाल
केरल में अभी कोरोना के 91 हजार सक्रिय मामले हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या 60 लाख के करीब पहुंच गई है। लगातार नए मामलों से अधिक संख्या में मरीज ठीक हो रहे हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या भी दूसरे दिन नौ लाख से कम रही। सबसे ज्यादा सक्रिय मामले में महाराष्ट्र में हैं। महामारी से मरने वालों का आंकड़ा भी दिनों दिन कम हो रहा है।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 82,753 मरीज ठीक हुए हैं और 73,272 नए मामले सामने आए, जबकि 926 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही अब तक स्वस्थ हो चुके मरीजों का आंकड़ा 59.88 लाख हो गया है, कुल संक्रमितों की संख्या 69.79 लाख पर पहुंच गई और 1.07 लाख अब तक जान गंवा चुके हैं। सक्रिय मामले 8.83 लाख हैं, कुल संक्रमितों का 12.64 फीसद है। सबसे अधिक महाराष्ट्र में 2.36 लाख, कर्नाटक में 1.18 लाख और केरल में 91 हजार सक्रिय मामले हैं।

मंत्रालय के मुताबिक मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 85.81 फीसद हो गई है। 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मरीजों के स्वस्थ होने की दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। कोरोना से मृत्युदर घटकर 1.54 प्रतिशत पर आ गई है।

शुक्रवार को 11.64 लाख कोरोना टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक शुक्रवार को 11,64,018 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर देश में नौ अक्टूबर तक कोरोना के आठ करोड़ 57 लाख 98 हजार 698 नमूनों की जांच की गई है।

79 फीसद नए मामले सिर्फ 10 राज्यों में

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सिर्फ 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ही 79 फीसद नए मामले हैं। बीते 24 घंटों में हुई मौतों में से 82 फीसद मौतें भी 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में हुई हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा नए केस मिले हैं और मौतें भी हुई हैं। नए संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर कर्नाटक और तीसरे नंबर केरल है।

केरल में रिकॉर्ड 11,755 नए केस

केरल में कोरोना की दूसरी लहर घातक होते जा रही है। राज्य में रिकॉर्ड 11,755 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 2.77 लाख पर पहुंच गया है। 23 और मरीजों की मौत भी हुई है। मरने वालों की संख्या 978 हो गई है। तेलंगाना में 1,811 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 2.10 लाख हो गई है। राज्य में नौ और लोगों की मौैत भी हुई है। अब तक 1,217 लोगों की कोरोना महामारी के चलते जान जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश में हालात सुधार की ओर

उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी से स्थिति सुधरती नजर आ रही है। राज्य में 3,099 नए मामले आए हैं और 60 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 4.33 लाख और मृतकों का आंकड़ा 6,353 हो गया है। ओडिशा में 2,854 नए मामलों के साथ कुल केस 2.49 लाख हो गए हैं। 15 मरीजों की और मौत भी हुई है और मृतकों की संख्या एक हजार को पार कर 1,006 हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.