Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश में एक हफ्ते में 32 फीसद तक कम हुई नए कोरोना मरीजों की संख्या

हमीदिया अस्पताल के छाती एवं श्वास रोग विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. पराग शर्मा का कहना है कि ये राहत के संकेत हैं। हालांकि गिरावट की बड़ी वजह कोरोना कर्फ्यू है। जैसे ही ढील मिलेगी बीमारी फिर से बढ़ने लगेगी।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 03:59 PM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 04:03 PM (IST)
मध्य प्रदेश में एक हफ्ते में 32 फीसद तक कम हुई नए कोरोना मरीजों की संख्या
64,206 सैंपल की जांच में 8,419 नए मरीज मिले

भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश में नए कोरोना मरीजों की संख्या में अब तेजी से गिरावट आ रही है। पिछले दिन के मुकाबले 11 मई को 784 और 12 मई को 551 नए मरीज कम हुए। पांच मई को प्रदेश में 12,421 नए कोरोना मरीज मिले थे और संक्रमण दर 18.2 फीसद थी। इसके बाद से इनकी संख्या और संक्रमण दर दोनों में लगातार कमी आई है। बुधवार को 66,206 सैंपल की जांच में 8,419 नए मरीज मिले हैं। संक्रमण दर भी 12.7 फीसद रही। इस तरह पांच मई के मुकाबले हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या में 32 फीसद तक की कमी आ चुकी है। विभिन्न जिलों में गुरूवार को कुल मिलाकर 74 मरीजों की मौत कोरोना से दर्ज की गई। अब तक मरने वालों की संख्या 6753 हो गई है। गुरूवार को 10,157 मरीज स्वस्थ हुए। हालांकि, सक्रिय मरीजों की संख्या अभी भी 1,08,116 है। हर दिन 65 हजार से अधिक सैंपल की जांच हो रही है। रैपिड किट से जांच की संख्या बढ़ने के बाद अब जांच के लिए लंबित सैंपलों की संख्या दो से तीन हजार के बीच ही रहती है।

loksabha election banner

हमीदिया अस्पताल के छाती एवं श्वास रोग विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. पराग शर्मा का कहना है कि ये राहत के संकेत हैं। हालांकि गिरावट की बड़ी वजह कोरोना कर्फ्यू है। जैसे ही ढील मिलेगी बीमारी फिर से बढ़ने लगेगी। उन्होंने कहा कि नए-नए वेरिएंट्स मिलने के बाद इसका खतरा कम नहीं हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि लोग शारीरिक दूरी का पालन करें। दो-दो मास्क लगाएं।

इस तरह कम हो रही नए मरीजों की संख्या

दिन         कुल सैंपल                  पॉजिटिव           संक्रमण दर (फीसद में)

12 मई     66,206                       8,419             12.71

11 मई     64,677                        8,970             14.0

10 मई     66,016                        9,754             14.7

9 मई       61,530                        9,715             15.9

8 मई       65,282                       11,051            16.92

7 मई       66,525                      11,598              17.4

6 मई       65,262                      11,708               17.9

5 मई      68,102                      12,421               18.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.