Move to Jagran APP

चटख धूप व उमस से उत्‍तर भारत हलकान, दिल्‍ली में कुछ दिन और नहीं बरसेंगे बदरा

गर्मी के तेवर व उमस के कारण समूचा उत्‍तर भारत परेशान है, दिल्‍ली में तो कुछ दिन और बारिश न होने की जानकारी मिली है।

By Monika MinalEdited By: Published: Tue, 12 Jun 2018 12:53 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jun 2018 02:19 PM (IST)
चटख धूप व उमस से उत्‍तर भारत हलकान, दिल्‍ली में कुछ दिन और नहीं बरसेंगे बदरा
चटख धूप व उमस से उत्‍तर भारत हलकान, दिल्‍ली में कुछ दिन और नहीं बरसेंगे बदरा

नई दिल्‍ली (जेएनएन)। उत्तर भारत में सोमवार को चटख धूप और उमस के चलते लोग परेशान रहे। उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार को दिल्ली का तापमान फिर से बढ़ गया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दो दिनों की राहत के बाद जम्मू कश्मीर में गर्मी ने फिर अपने तेवर दिखाने लगे हैं। सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

loksabha election banner

दिल्‍ली में कुछ दिन और बदरा-बारिश नहीं
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कुछ दिन बारिश के आसार नहीं है, वहीं उमस परेशान करती रहेगी। स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले कई दिनों तक दिल्ली-एनसीआर का मौसम सूखा ही रहने वाला है। लिहाजा, तापमान और उमस भरी गर्मी दोनों में इजाफा होगा।

उप्र के हमीरपुर में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा
उत्तर प्रदेश में आसमान से बरस रही आग ने फिर झुलसाकर रख दिया। रविवार को कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद मिली राहत सोमवार को उमस और गर्मी में गुम हो गई। हमीरपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इटावा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो जालौन व बांदा में 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

पंजाब में बठिंडा रहा सबसे गर्म
पंजाब के ज्यादातर जिलों में आगामी पांच दिनों तक हल्की बारिश व धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार रुक-रुक कर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य में सोमवार को बठिंडा सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा अमृतसर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उत्तराखंड में एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना
उत्तराखंड में आने वाले एक सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक पारा चढ़ने की संभावना है। सोमवार को उत्तराखंड में सबसे गर्म रुद्रप्रयाग रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.