Move to Jagran APP

26 अक्टूबर से उत्तर-पूर्व मानसून का आगमन, पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कुछ हिस्सों में पड़ेंगी बौछारें- IMD

IMD Weather Forecast मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है वहीं उत्तर-पूर्व मानसून का आगमन 26 अक्टूबर से हो जाएगा और दक्षिण पश्चिम मानसून अब देश से विदाई ले रहा है।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 11:28 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 06:55 AM (IST)
26 अक्टूबर से उत्तर-पूर्व मानसून का आगमन, पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कुछ हिस्सों में पड़ेंगी बौछारें- IMD
अगले दो-तीन दिनों में बारिश के आसार नहीं, 26 अक्टूबर से उत्तर पूर्व मानसून का आगमन- IMD

नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापसी की बात कही साथ ही उत्तर-पूर्व मानसून के आने की भी जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामनि ( RK Jenamani) ने शुक्रवार को कहा, 'नवीनतम अपडेट के अनुसार, उत्तर पूर्व, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बाकी हिस्सों से कल मानसून की पूरी तरह वापसी हो जाएगी। उत्तर पूर्व मानसून का आगमन 26 अक्टूबर से हो रहा है।'

loksabha election banner

उन्होंने आगे बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण शनिवार को दिल्ली में बादल छाया रहेगा वहीं जम्मू कश्मीर में बारिश होगी। इसके अलावा पंजाब में भी बौछारें पड़ेंगी लेकिन उत्तराखंड और अन्य इलाकों में बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग की मानें तो देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में 25 अक्‍टूबर तक बारिश का दौर बना रहेगा। विभाग का कहना है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर बन रहा है जिससे भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका बन रही है।

मौसम विभाग ने अपने एक बुलेटिन में पहले ही बता दिया कि  22-24 अक्टूबर के दौरान एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र खास तौर पर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद को प्रभावित करने की संभावना है। यह 23-24 अक्टूबर के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों पर भी सक्रिय हो सकता है। इसकी वजह से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज चमक और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि और भारी वर्षा की आशंका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.