Move to Jagran APP

आंध्र प्रदेश: मुख्य सचिव पद पर महिला IAS ऑफिसर नीलम साहनी की हुई नियुक्ति

आंध्र प्रदेश में पहली महिला IAS ऑफिसर नीलम साहनी (Nilam Sawhney) को मुख्य सचिव (Chief Secretary) पद पर नियुक्त किया गया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 09:21 AM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 09:21 AM (IST)
आंध्र प्रदेश: मुख्य सचिव पद पर महिला IAS ऑफिसर नीलम साहनी की हुई नियुक्ति
आंध्र प्रदेश: मुख्य सचिव पद पर महिला IAS ऑफिसर नीलम साहनी की हुई नियुक्ति

हैदराबाद, एएनआइ। आंध्र प्रदेश में पहली महिला IAS ऑफिसर नीलम साहनी (Nilam Sawhney) को मुख्य सचिव (Chief Secretary) पद पर नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी को शीर्ष पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी किया गया।

loksabha election banner

नीलम साहनी पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी की बेटी हैं। राज्य में मुख्य सचिव पद पर वह वरिष्ठ आइएएस अधिकारी एलवी सुब्रमण्यम का स्थान लेंगी। हाल ही सुब्रमण्यम को उनके पद से उन्हें हटा दिया गया था। बता दें कि नीलम के पति भी एक आइएसएस अधिकारी है। 

गौरतलब है कि 1984 बैच की IASअधिकारी नीलम की सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में सचिव पद पर तैनात  हुई थी।  राज्य सरकार ने साहनी को उनके मूल कैडर आंध्र प्रदेश भेजे जाने का अनुरोध किया भी किया था। उसी दौरान से यही अटकलें लगाई जा रही थीं कि नीलम को प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।

बता दें कि थोड़े दिन पहले कार्मिक मंत्रालय ने नीलम को उनके कैडर राज्य में भेजे जाने का आदेश  दिया था।  कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि नियुक्ति समिति ने राज्य सरकार के अनुरोध पर नीलम के मूल कैडर में स्थानांतरण को मंजूरी दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.