Move to Jagran APP

देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिबंध लागू: हिमाचल, जम्मू, कोलकाता समेत कई राज्यों में लगा नाइट कर्फ्यू

COVID-19 महामारी का प्रकोप देश में एक बार फिर बढ़ता जा रहा है जिसे रोकने के लिए राजधानी दिल्ली राजस्थान बिहार समेत विभिन्न राज्यों में नाइट कर्फ्यू के अलावा कई आवश्यक व अनिवार्य कदम उठाए जा रहे हैं।

By Monika MinalEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 01:57 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 06:31 AM (IST)
देश के विभिन्न राज्यों  में प्रतिबंध लागू: हिमाचल, जम्मू, कोलकाता  समेत कई राज्यों में लगा नाइट कर्फ्यू
प्रतिबंधों पर महत्‍वपूर्ण रिपोर्ट- हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में भी नाइट कर्फ्यू लागू

नई दिल्ली [जागरण टीम]। कोरोना संक्रमण की गति को धीमी करने व संक्रमण को रोकने को देश के राज्य लगातार कठोर कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश में ओमिक्रोन के खतरे और बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने नई बंदिशें लगाई है। प्रदेश में अब रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति वाले वाहनों व बसों के अतिरिक्त सभी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भी बुधवार रात राज्य में नाइट कर्फ्यू  की घोषणा कर दी है। यह अवधि रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक होगी। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहन व बस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

loksabha election banner

कोलकाता में अब तक 350 से अधिक डाक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोलकाता सीबीआइ दफ्तर के करीब 13 अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कोलकाता पुलिस के 100 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी भी संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच, बुधवार को बिहार कैबिनेट की बैठक से पहले दो उपमुख्यमंत्रियों समेत चार मंत्री कोरोना पाजिटिव पाए गए। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी ने अपने संक्रमण की जानकारी ट्वीट कर दी है। इन दोनों के अलावा भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है।

कोरोना संक्रमण की चपेट में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राज्य कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सभी मंत्रियों की जांच कराई गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी मंत्रियों के सैंपल एक दिन पहले ही उनके आवास पर जाकर लिए थे। उत्तराखंड के के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वह अपने आवास में आइसोलेट हैं।

अब सात दिन होगी होम आइसोलेशन की सीमा 

बिहार सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर के संक्रमितों के लिए होम आइसोलेशन में रहने की समय सीमा घटा दी है। अब उन्हें दस की बजाए सात दिन ही होम आइसोलेशन में रहना होगा। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि महज तीन से पांच दिन में तीसरी लहर के संक्रमित होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.