Move to Jagran APP

भोपाल से तीन नई उड़ानों के साथ कल से लागू हो जाएगा नया समर शेड्यूल

इंडिगो ने समर शेड्यूल मुंबई तक नई उड़ान की घोषणा की थी लेकिन अब पहले की तरह दो उड़ानें ही रहेंगी। रविवार को इनके नंबर एवं समय में बदलाव हो जाएगा। उन संख्या 6-ई 6182/ 826 सुबह 7.50 बजे भोपाल आएगी। सुबह 8.30 बजे वापस मुंबई रवाना होगी।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 10:54 PM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 10:54 PM (IST)
भोपाल से तीन नई उड़ानों के साथ कल से लागू हो जाएगा नया समर शेड्यूल
मुंबई उड़ान का समय भी बदला गया

भोपाल, जेएनएन। एयरलाइंस कंपनियों का समर शेड्यूल 28 मार्च से शुरू होगा। भोपाल से इस बार तीन नई उड़ानों के साथ नया शेड्यूल लागू हो रहा है। रविवार से आगरा, प्रयागराज एवं पुणे तक सीधी उड़ान मिलेगी। बेंगलुरु तक दोपहर की उड़ान बंद हो जाएगी, लेकिन शाम की उड़ान संचालित होती रहेगी। इंडिगो ने आगरा एवं प्रयागराज उड़ान का फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया है। इस रूट पर 72 सीटों वाला एटीआर विमान उड़ेगा। एयर इंडिया ने दिल्ली उड़ान को पुणे से जोड़ दिया है। रविवार से उड़ान संख्या एआई-481 दिल्ली से भोपाल आकर पुणे जाएगी। वापसी में पुणे से भोपाल आकर फिर दिल्ली लौटेगी।

loksabha election banner

इस व्यवस्था से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को पहले की तरह सीधी उड़ान मिल सकेगी। पुणे जाने वाले यात्रियों को भी सीधी उड़ान मिल सकेगी। एयर इंडिया ने एक साल बाद पुणे रूट पर फिर उड़ान शुरू की है। कोरोना संकट के बीच उड़ान शुरू होने से यात्री खुश हैं, लेकिन एयरलाइंस कंपनियों के लिए यह चिंता का विषय है। लगातार यात्री न मिले तो उड़ान संचालन में मुश्किल हो सकती है।

इंडिगो की मुंबई उड़ान का समय बदला

इंडिगो ने समर शेड्यूल मुंबई तक नई उड़ान की घोषणा की थी, लेकिन अब पहले की तरह दो उड़ानें ही रहेंगी। रविवार को इनके नंबर एवं समय में बदलाव हो जाएगा। उन संख्या 6-ई 6182/ 826 सुबह 7.50 बजे भोपाल आएगी। सुबह 8.30 बजे वापस मुंबई रवाना होगी। उड़ान संख्या 6-ई 107/ 983 शाम 4.45 बजे भोपाल आएगी। शाम 5.15 बजे वापस मुंबई रवाना होगी। एयर इंडिया की दिल्ली एवं मुंबई तक अतिरिक्त उड़ान 29 मार्च से शुरू होगी।

मुंबई-पुणे के यात्रियों को अपने खर्च पर करानी होगी कोरोना जांच

मुंबई-पुणे से भोपाल पहुंचे विमान यात्रियों को अब एयरपोर्ट पर ही अधिकतम 72 घंटे पहले की गई कारोना निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। रिपोर्ट साथ नहीं होने पर अपने खर्च पर आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी। महाराष्ट्र से आ रहे यात्रियों के लिए जांच रिपोर्ट दिखाने की अनिवार्यता 17 मार्च से ही लागू है। अब तक यह जांच निशुल्क की जा रही थी। अब इसका शुल्क भी देना होगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम ने बताया रविवार तक भोपाल मेमोरियल अस्पताल का चिकित्सा दल निशुल्क जांच करेगा। सोमवार से प्राइवेट लैब तैनात होगी। जांच शुल्क करीब 1200 रुपये होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.