भोपाल में कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते सुनसान दिखी न्यू मार्केट
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते बाजार बंद है जिसके चलते राजधानी भोपाल में न्यू मार्केट सुनसान नजर आई।
भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते बाजार बंद है, जिसके चलते राजधानी भोपाल में न्यू मार्केट सुनसान नजर आई। बता दें कि शनिवार और रविवार को राज्य में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद से यहां पर यहां पर सुनसान देखने को मिला है।
देश इस वक्त कोरोना संकट से जूझ रहा है। इस वक्त इस वायरस का कोई वैक्सीन नहीं मिल पाई है। सभी लोग फिलहाल एहतियात ही बरत रहे हैं। सभी लोग अपने स्तर पर इस वायरस से लड़ रहे हैं। समूचे भारत की बात करें तो यहां पर संक्रमितों की संख्या 395048 हैं यानी 4 लाख के करीब ये संख्या पहुंच चुकी है वहीं मरने वाले का आंकड़ा 12948 हैं। प्रत्येक दिन यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।
वहीं अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो यहा पर संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार के पार पहुंच गया है। यहा पर भी संक्रमितों का आंकड़ा प्रत्येक दिन बढ़ रहा है। राज्य में मरनेवाली की संख्या 495 तक पहुंच गई है। इस वायरस का कोई भी कारगर इलाज नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में देश में लॉकडाउन भी लगाया गया है। अभी फिलहाल देश में पांचवे चरण का लॉकडाउन लगाया हुआ है। इस लॉकडाउन में काफी हद तक देश में राहत प्रदान की गई है। ऐसे में धीरे-धीरे लोगों की जिंदगी पटरी पा रही है।
इस वायरस से सबसे अधिक महाराष्ट्र राज्य प्रभावित है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है। यहां पर भी प्रत्येक दिन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस वायरस से लड़ रही है। इस वायरस की रोकथाम के लिए सभी देश अपने स्तर पर वैक्सीन बनाने में जुटे हैं।