Move to Jagran APP

NCRB Data: एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं व बच्चों के खिलाफ कम हुए अपराध

NCRB Data रोजाना 80 लोगों की हत्या- पिछले साल हत्या के मामले 2019 की तुलना में बढ़े। रोजाना 80 के औसत से 2020 में कुल 29193 लोगों की हत्या हुई। 2019 में विभिन्न घटनाओं में 28915 लोगों की हत्या हुई थी।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 09:21 AM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 09:30 AM (IST)
NCRB Data: एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं व बच्चों के खिलाफ कम हुए अपराध
2019 में 51,56,158 मामले दर्ज किए गए थे।

नई दिल्‍ली, जेएनएन। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने 2020 में देश में हुए अपराधों पर रिपोर्ट जारी कर दी है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में कमी आई है। दुष्कर्म के मामले भी सालभर पहले की तुलना में कुछ कम हुए हैं। अपहरण की घटनाओं में भी कमी आई।

loksabha election banner

एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 2020 में विभिन्न अपराधों के कुल 66,01,285 मामले दर्ज हुए। इनमें 42,54,356 मामले भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) से संबंधित और 23,46,929 मामले स्पेशल एंड लोकल लाज (एसएलएल) से संबंधित थे। 2019 में 51,56,158 मामले दर्ज किए गए थे।

रोजाना दर्ज हुए दुष्कर्म के 77 मामले: देशभर में रोजाना औसतन 77 मामलों के साथ 2020 में दुष्कर्म के कुल 28,046 मामले दर्ज हुए। इनमें पीड़िताओं की संख्या 28,153 थी। 25,498 वयस्क और 2,655 बच्चियां 18 साल से कम उम्र की थीं। 2019 में 32,033 मामले, 2018 में 33,356 मामले और 2017 में 32,559 मामले दर्ज किए गए थे।

कम हुईं अपहरण की घटनाएं: 2019 की तुलना में पिछले साल अपहरण की घटनाओं में गिरावट देखी गई। 2020 में अपहरण के कुल 84,805 मामले दर्ज हुए। इनमें पीड़ितों की संख्या 88,590 थी। इनमें 56,591 बच्चे थे। 2019 में अपहरण के 1,05,036 मामले दर्ज हुए थे।

इंटरनेट की दुनिया में बढ़ रहे अपराध: एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2020 में साइबर अपराधों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल साइबर क्राइम के 50,035 मामले दर्ज हुए। इनमें 30,142 मामले धोखाधड़ी से जुड़े थे। साल 2019 में 44,735 और 2018 में 27,248 साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए थे। इंटरनेट मीडिया पर फेक न्यूज के 578 मामले दर्ज कराए गए।

सरकार की अवज्ञा के मामले बढ़े: पिछले साल सरकारी आदेश के उल्लंघन के मामलों में उछाल आया। 2020 में ऐसे कुल 6,12,179 मामले दर्ज किए गए। 2019 में इनकी संख्या मात्र 29,469 थी। कोरोना महामारी से जुड़े कई प्रतिबंध इन मामलों में बढ़ोतरी का अहम कारण रहे। बहुत से मामले इन्हीं प्रतिबंधों के उल्लंघन के कारण दर्ज किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.