Move to Jagran APP

मशहूर साहित्यकार विष्णु खरे का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

वह 78 वर्ष के थे। 12 सिंतबर की सुबह उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसके बाद उनका इलाज दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में चल रहा था। वह आइसीयू में भर्ती थे।

By Amit SinghEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 10:08 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 08:06 AM (IST)
मशहूर साहित्यकार विष्णु खरे का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
मशहूर साहित्यकार विष्णु खरे का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
नई दिल्ली (जेएनएन)। हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष विष्णु खरे का बुधवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। 12 सिंतबर की सुबह उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसके बाद उनका इलाज दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में चल रहा था। वह आइसीयू में भर्ती थे। ब्रेन स्ट्रोक होने के चलते उनके शरीर के अंगों ने कार्य करना बंद कर दिया था।

हिंदी अकादमी का उपाध्यक्ष बनने के बाद कुछ दिन से वह दिल्ली में रह रहे थे। कवि व पत्रकार विष्णु खरे नाइट ऑफ द व्हाइट रोज सम्मान, हिंदी अकादमी साहित्य सम्मान, शिखर सम्मान आदि से सम्मानित किए जा चुके हैं। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जन्मे विष्णु खरे कवि के साथ ही अनुवादक, फिल्म आलोचक, पटकथा लेखक भी रहे हैं। गुरुवार को निगम बोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.