Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़ में जवानों पर नक्सलियों का हमला, एक जवान शहीद, एक घायल

फायरिंग के बाद नक्सली जंगलों की ओर भाग निकले। घायल जवान को उपचार के लिए गढ़चिरौली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 06:02 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 06:02 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में जवानों पर नक्सलियों का हमला, एक जवान शहीद, एक घायल
छत्तीसगढ़ में जवानों पर नक्सलियों का हमला, एक जवान शहीद, एक घायल

कांकेर, राज्य ब्यूरो। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के कोटि कैंप से सामान लेने गए दो जवानों पर नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के कारण एक जवान शहीद हो गया। वहीं दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।

loksabha election banner

नक्सली हमले के बाद इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई, फोर्स अलर्ट

गढ़चिरौली के धुर नक्सल प्रभावित कोटि कैंप से शुक्रवार सुबह सी 60 कमांडो दुष्यंत नंदेश्वर और दिनेश भोसले सामान खरीददारी के लिए बाहर गए हुए थे। लौट रहे इन जवानों पर घात लगाए बैठे नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी के कारण जवानों को संभल पाने का मौका नहीं मिला। गोली लगने के कारण जवान दुष्यंत नंदेश्वर शहीद हो गया और उसका साथी दिनेश भोसले घायल हो गया। फायरिंग के बाद नक्सली जंगलों की ओर भाग निकले। घायल जवान को उपचार के लिए गढ़चिरौली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहीद दुष्यंत गढ़चिरौली निवासी बताया गया है। नक्सली हमले के बाद फोर्स को अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही इलाके की सर्चिंग भी बढ़ा दी गई है।

बारिश बन रही बाधा

बताया जा रहा है कि नक्सली घटना के घायल जवान को उपचार के लिए गढ़चिरौली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया है। इसके बाद उसे रेफर किया जाना है, लेकिन क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण वहां हेलीकॉप्टर नहीं पहुंच पा रहा है।

बौखलाए नक्सली घटना को दे रहे अंजाम

पुलिस के बढ़ते दबाव, नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण और नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने से बौखलाए नक्सली लगातार इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। इसके चलते ही बौखलाए नक्सलियों ने ऐसी कायराना हरकत को अंजाम दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.