Move to Jagran APP

चीन से तनाव के बीच बंगाल की खाड़ी में बांग्लादेश और भारत की नौसेनाएं आज से करेंगी सैन्य अभ्यास

चीन से जारी तनाव के बीच भारत और बांग्लादेश की नौसेनाएं शनिवार से बंगाल की खाड़ी में दो दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू कर रही हैं। इस बंगोसागर अभियान के दौरान नौसैनिक अभ्यासों के विभिन्न पहलुओं को परखा जाएगा।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 06:02 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 06:02 AM (IST)
चीन से तनाव के बीच बंगाल की खाड़ी में बांग्लादेश और भारत की नौसेनाएं आज से करेंगी सैन्य अभ्यास
भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्‍य (फाइल फोटो एएफपी)

नई दिल्ली, पीटीआइ। चीन से जारी तनाव के बीच भारत और बांग्लादेश की नौसेनाएं शनिवार से बंगाल की खाड़ी में दो दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू कर रही हैं। दोनों नौसेनाएं पेट्रोलिंग और आपसी तालमेल पर ध्यान केंद्रित करेंगी। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि बंगोसागर अभियान के दौरान नौसैनिक अभ्यासों के विभिन्न पहलुओं को परखा जाएगा। दोनों देशों के बीच ऐसी पहलकदमी (सैन्य अभ्यास) की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर से ही हुई है।

loksabha election banner

दोनों नौसेनाओं के जहाज इस दौरान युद्धक गतिविधियों में हाथ आजमाएंगे। हेलीकॉप्टर अभियानों को भी अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार और पांच अक्टूबर को दोनों नौसेनाएं उत्तरी बंगाल की खाड़ी में पूरे तालमेल से पेट्रोलिंग की जाएगी। इस दौरान भारतीय नौसेना पनडुब्बी रोधी युद्धक सामग्री और गाइडेड मिसाइलें तैनात की गई हैं। सैन्‍य अभ्‍यास के दौरान बांग्लादेशी नौसेना की मिसाइल अबू बकर और कोविट पोरोटे की क्षमताओं को भी आजमाया जाएगा।

दोनों देशों की नौसेनाएं जहाजों, पेट्रोलिंग के लिए विमानों और हेलिकॉप्टरों के जरिए जोर आजमाइश करेंगी। भारतीय नौसेना हाल के दिनों में कई देशों की नौसेनाओं के साथ सैन्य अभ्यास कर चुकी है। विगत 26-28 सितंबर के बीच भारत और जापान की नौसेनाओं ने भी अभ्यास किया था। यह सैन्य अभ्यास भी ऐसे समय हो रहा है जब चीन से सीमा पर तनातनी बरकरार है। चीन और भारत की सेनाएं एलएसी पर डेरा डाल चुकी हैं।

बीते दिनों भारतीय नौसेना ने हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में रूस और क्वाड देशों के साथ अलग-अलग सैन्य अभ्यास किया था। बीते सोमवार को उत्तरी अरब सागर में भारत और जापान की नौसेना का युद्धाभ्यास खत्‍म हुआ था। 26 सितंबर से 28 सितंबर तक तीन दिनों तक दोनों देशों की नौसेनाओं ने जोर आजमाइश की थी। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने हिंद महासागर में दो दिवसीय संयुक्त अभ्यास किया था। अभ्यास में दोनों सेनाएं विमान रोधी ड्रिल और हेलिकॉप्टर अभियानों की पूरी रेंज के साथ उतरी थीं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.