Move to Jagran APP

Mars 2020 Perseverance rover: मंगल की सतह पर रेंगा NASA का पर्सिव‍ियरेंस रोवर, 19 दिनों में 21 फीट का सफर तय किया

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने मंगल ग्रह की सतह पर चलना शुरू कर दिया है। एक टन वजन वाले रोवर को मंगल ग्रह पर एक लंबा सफत तय करना है लेकिन उसने 19 दिनों में महज 6.5 मीटर यानी 21 फीट का ही सफर तय किया है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 02:17 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 06:54 PM (IST)
Mars 2020 Perseverance rover: मंगल की सतह पर रेंगा NASA का पर्सिव‍ियरेंस रोवर, 19 दिनों में 21 फीट का सफर तय किया
मंगल की सतह पर रेंगा नासा का पर्सिव‍ियरेंस रोवर। फाइल फोटो। स्रोत-एजेंसी।

नई दिल्‍ली, ऑनलाइन डेस्‍क। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने मंगल ग्रह की सतह पर चलना शुरू कर दिया है। एक टन वजन वाले रोवर को मंगल ग्रह पर एक लंबा सफत तय करना है, लेकिन उसने 19 दिनों में 6.5 मीटर यानी 21 फीट का ही सफर तय किया है। इस दूरी को तय करने के बाद रोवर 150 डिग्री को मोड़ लिया और वापस अपनी जगह पर लौट आया। वैज्ञानिकों ने उसकी इस गति को एक महत्‍वपूर्ण उपल्बिध करार दिया है। एजेंसी की ओर से बताया गया है कि पर्सिवियरेंस करीब दो वर्ष के कालखंड में मंगल सतह पर करीब 15 किलोमीटर तक का सफर तय करेगा। 

loksabha election banner

19 फरवरी को रोवर ने मंगल ग्रह की सतह पर लैंडिंग की

गौरतलब है कि 19 फरवरी को नासा का पर्सिवियरेंस रोवर ने मंगल ग्रह की सतह पर लैंडिंग की थी। मंगल ग्रह तक पहुंचने के लिए रोवर ने आधा अरब किलोमीटर की दूरी तय की थी। रोवर मंगल पर मानव जीवन के निशानों की खोज करेगा। इसके साथ यह एक लाख पुरानी सूख चुकी झील की जमीन की जांच करने के साथ अरबों साल पहले मंगल ग्रह पर माइक्रो ऑर्गानिज्‍म की किसी भी गतिविधि यानी जीवन के हाने के चिन्‍हों की जांच करेगा।

रोवर उन तस्‍वीरों को पृथ्‍वी पर भेजेगा। इस रोवर का एक मकसद मंगल ग्रह पर कम वजन वाले एक हेलिकॉप्‍टर को भी उड़ाना है। यही वजह है पर्सिवियरेंस अपने साथ एक छोटा सा हेलिकॉप्‍टर लेकर गया है। यह किसी अन्‍य ग्रह पर इस तरह की पहली उड़ान होगी। बता दें कि 1970 के बाद अमेरिकी नासा का यह पहला मिशन है, जो मंगल ग्रह पर जीवन के निशान तलाशने के लक्ष्‍य से भेजा गया है। पर्सिवियरेंस रोवर नासा द्वारा मंगल ग्रह की सतह पर उतारा गया अब तक का सबसे तेज रोवर है।

रोवर ने भेजी मंगल ग्रह से चौंकाने वाली तस्‍वीरें

नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने अपना काम शुरू कर दिया है। रोवर ने मंगल ग्रह से चौंकाने वाली तस्‍वीरें भेजी हैं। उसकी मिमोरी में बहुत सारा डेटा है, जिसको वह धीरे-धीरे धरती पर भेज रहा है। नासा ने कहा है कि वह आने वाले दिनों में और भी कई तस्‍वीरें जारी करेगा। इन तस्‍वीरों में रोवर के मंगल ग्रह पर उतरने की छोटी सी मूवी शामिल होगी। खास बात यह है कि मूवी में साउंड भी होगा।

नासा के वैज्ञानिकों को कहना है कि इस तस्‍वीर में पर्सिवियरेंस नीचे की ओर झुका हुआ है और मंगल की सतह की ओर जा रहा है। यह दृष्‍य अंतरिक्ष की खोज के इतिहास में एक अहम तस्‍वीर बन सकती है। नासा ने कहा कि पर्सिवियरेंस ठीक स्थिति में है और वह इसके सिस्टम को काम करने के निर्देश दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.