Move to Jagran APP

चंद्रयान-2 को लेकर NASA के ट्वीट पर लोगों ने क्यों कहा- 'जलन की बू आ रही है'

चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग पर नासा का बधाई ट्वीट इनदिनों सोशल मीडिल पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 04:07 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 04:07 PM (IST)
चंद्रयान-2 को लेकर NASA के ट्वीट पर लोगों ने क्यों कहा- 'जलन की बू आ रही है'
चंद्रयान-2 को लेकर NASA के ट्वीट पर लोगों ने क्यों कहा- 'जलन की बू आ रही है'

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र( ISRO) ने सोमवार(22 जुलाई) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोट से चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग कर ये दिखा दिया कि भारत की स्पेस एजेंसी किसी देश से कम नहीं है। चंद्रयान-2 को भारत के सबसे बड़े रॉकेट पीएसएलवी मार्क-III एम1 से लॉन्च किया गया था। जिस दिन भारत का चंद्रयान-2 चांद की सतह पर कदम रखेगा। उस दिन वो अमेरिका, रूस, चीन के बाद चांद की सतह पर उतरने वाला चौथा देश बन जाएगा। इसरो की इस सफलता पर दुनियाभर से बधाई संदेश आ रहे हैं। इसी कड़ी में दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी अमेरिकी की नासा(NASA) ने भी इसरो को इस सफलता पर बधाई दी है। 

prime article banner

नासा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'चांद का अध्ययन करने वाले मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई। हमें हमारे डीप स्‍पेस नेटवर्क के जरिए आपके मिशन को सहयोग करने पर गर्व है। आप चांद के दक्षिणी ध्रुव के बारे में जो भी अध्‍ययन करेंगे उस पर हमारी नजर होगी, जहां हम अपने अर्टेमिस मिशन के जरिए अगले कुछ सालों में अपने अंतरिक्ष यात्री भेजने वाले हैं।'

अगर आप गौर से इस ट्वीट के शब्दों को पढ़ेंगे तो पाएंगे कि नासा का ये ट्वीट बधाई संदेश कम और अहंकार से भरा संदेश ज्यादा लग रहा है। नासा(NASA) इस ट्वीट में इसरो की सफलता और उसकी सरहना कम शब्दों में बयां कर रहा है लेकिन अपनी क्षमताओं और काबिलियत को ज्यादा दिखा रहा है।

इसरो के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर भारत के यूजर्स ने नासा को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां की। लोगों का कहना है कि नासा के ट्वीट में अहंकार ज्यादा दिखा रहा है। कई यूजर्स ने साफ लिखा है कि उन्हें नासा के ट्वीट का टोन पसंद नहीं आया। कई यूजर्स ने लिखा कि नासा के इस ट्वीट से जलन की बू आ रही है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.