Move to Jagran APP

2019 के आम चुनाव में भाजपा के लिए तुरुप का इक्‍का साबित होगा 'नमो ऐप'

वर्ष-2019 में होने वाले लोकसभा के लिए भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के अलावा खुद सोशल मीडिया पर भी सक्रियता तेज कर दी है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 02:58 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2018 06:16 PM (IST)
2019 के आम चुनाव में भाजपा के लिए तुरुप का इक्‍का साबित होगा 'नमो ऐप'
2019 के आम चुनाव में भाजपा के लिए तुरुप का इक्‍का साबित होगा 'नमो ऐप'

नई दिल्ली [शिवांग माथुर]। वर्ष-2019 में होने वाले लोकसभा के लिए भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के अलावा खुद सोशल मीडिया पर भी सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में सांसदों और विधायकों के कामकाज का लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए भाजपा नमो ऐप पर जनता से उनके क्षेत्र के प्रतिनिधि के बारे में पूछा रही है। इसमें जनप्रतिनिधि के कामकाज के अलावा उसकी आम छवि के बारे में भी प्रतिक्रिया जुटाई जा रही है।

loksabha election banner

चुनाव की तैयारियों से जुड़े पीएम 
यानी कहा जाए तो अब जनता खुद अपने क्षेत्र के सांसदों और विधायकों का भविष्य तय करेगी। आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में खुद पीएम मोदी जुड़ गए हैं। इसके लिए उन्होंने नमो एप का सहारा लिया है। इस ऐप के जरिये मोदी क्षेत्रवार लोगों से फीडबैक मांग रहे हैं। कोई भी अपने क्षेत्र के सांसद या विधायक का फीडबैक इस एप के जरिये पीएम तक पहुंचा सकता है। पीएम ने राज्य और लोकसभा-विधानसभा में सबसे लोकप्रिय भाजपा नेता की जानकारी भी मांगी है।

सर्वे की होगी बड़ी भूमिका 
माना जा रहा है कि वर्ष-2019 लोकसभा चुनाव के टिकट बंटवारे में पीएम के इस सर्वे की बड़ी भूमिका होगी। इसके अलावा पीएम मोदी सरकारी योजनाओं और सरकार की कार्यप्रणाली पर भी जनता से फीडबैक ले रहे हैं। गौरतलब है कि इसी अनूठे तरीके से मोदी ने 26 मई को सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर भी जनता से सरकार के कामकाज का भी फीडबैक लिया था।

तुरुप का इक्‍का साबित होगा नमो ऐप 

बता दे की साल 2019 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी का 'नमो ऐप' तुरुप का इक्का साबित हो सकता है, हाल ही में कई मंत्रियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को इस ऐप का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। सोशल मीडिया पर भाजपा और सरकार दोनों ही शुरुवाती दौर से ही सुचारू रूप से काम करते रहे तुरुप हैं, चाहे फेसबुक हो या फिर ट्विटर दोनों पर ही भाजपा और सरकार अपने कार्यक्रम और नीतियों को साझा करते रहे हैं। अब जब आम चुनाव ज्यादा दूर नहीं हैं ऐसे में भाजपा की कोशिश हैं की वो ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुँच कर उनके मन की बात जान सके साथ साथ सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचा सके।

जानकारियों को ऐप पर साझा करने की अपील 
इसी के तहत भाजपा के शीर्ष नेताओ द्वारा पार्टी के तमाम नेताओ को ये कहा गया हैं की पार्टी की सभी गतिविधियों को वो इस ऐप पर साझा करे। चाहे पार्टी के नेता किसी मोर्चे में शामिल हो या फिर किसी भी बड़े कार्यक्रम में नमो ऐप पर उसको साझा करना ज़रूरी है। पार्टी के सूत्रों की माने तो कार्यकर्ताओ और नेताओ को इस बात तक के निर्देश दिए गए हैं की वो भाजपा शाषित किसी भी प्रदेश के मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करते हैं तो उसकी जानकारी और तस्वीरो को एप्प पर साझा करना ज़रूरी किया गया हैं। बहुत से नेताओ को एप्प का इस्तेमाल करने में समस्या का सामना न करना पड़े उसके लिए भाजपा द्वारा बाकायदा एप्प की ट्रेनिंग देने की व्यवस्था भी की गयी हैं।

आखिर कैसे गायब हो जा रही हैं रांची से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की नई बोगियां
कोर्ट के दिशा-निर्देशों के बाद भी कुछ नहीं बदलता, ना सुधरते हम 
पर्यावरण सुरक्षा के मुद्दे पर विफल भारत, इसके लिए चाहिए नया नजरिया




Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.