Move to Jagran APP

अश्लील वीडियो बनाकर डॉक्टर ने महिला मरीज से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने 58 साल के एक डॉक्टर को 27 साल की महिला मरीज के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और ब्लैकमैल करने पर गिरफ्तार कर लिया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 12:57 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 03:22 PM (IST)
अश्लील वीडियो बनाकर डॉक्टर ने महिला मरीज से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अश्लील वीडियो बनाकर डॉक्टर ने महिला मरीज से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई, एएनआइ। मुंबई पुलिस ने 58 साल के एक डॉक्टर को 27 साल की महिला मरीज के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और ब्लैकमैल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।

loksabha election banner

पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के बाद मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन की एक टीम ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा ने बताया कि ये मामला 2015 में सामने आया था। दरअसल, पीड़ित महिला डॉक्टर वंशराज द्विवेदी से बवासीर का इलाज करवाने गई थी। इस दौरान डॉक्टर ने महिला को बेहोश कर दिया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। यही नही इस दौरान उसका वीडियो बना कर उसको ब्लैकमेल भी किया।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी डॉक्टर पिछले एक साल से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। यही नहीं इस दौरान महिला की शादी के बाद भी डॉक्टर महिला को लगातार ब्लैकमेल करता रहा। जानकारी के मुताबिक, जब महिला ने डॉक्टर का फोन उठाना बंद कर दिया, तो आरोपी डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल कर दिया।

पीड़ित महिला के पति को जब इस पूरी घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी पत्नी का पूरा साथ दिया। उन्होंने पुलिस में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। 17 अक्टूबर 2019 तक के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:पाक-ईरान के भविष्‍य पर फैसला लेने के अलावा कुछ दूसरे मुद्दों पर भी होगी FATF में चर्चा

यह भी पढ़ें: JK Postpaid Mobile Services: कश्मीर में पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं बहाल, 40 लाख मोबाइल में गूंजेगा.. हैलो,

यह भी पढ़ें: SC ने ठुकराई EWS के अगड़ी जातियों की याचिका, उम्रसीमा में मांगी थी छूट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.