Move to Jagran APP

अरबपतियों के टॉप 10 शहरों में मायानगरी मुंबई भी शामिल, जानें- कितनी है बिलेनियरों की संख्या

वर्ष 2019 के आखिर से शुरू हुई कोरोना संक्रमण की महामारी के कारण दुनिया के ज्यादातर देशों की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। इसके उलट वर्ष 2020 में हर 17 घंटे में एक व्यक्ति बिलेनियर (अरबपति) बनता गया।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 02:08 PM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 02:08 PM (IST)
अरबपतियों के टॉप 10 शहरों में मायानगरी मुंबई भी शामिल, जानें- कितनी है बिलेनियरों की संख्या
साल 2020 के दौरान अरबपतियों की सूची में 493 नए नाम जुड़े हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी के कारण दुनिया के ज्यादातर देशों की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसके उलट 2020 में हर 17 घंटे में एक व्यक्ति बिलेनियर (अरबपति) बनता गया। वर्ष के दौरान अरबपतियों की सूची में 493 नए नाम जुड़े। इनकी संपत्ति का आंकलन डॉलर में किया गया है। पिछले सात वर्षो से अमेरिका स्थित न्यूयॉर्क सिटी दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपतियों का रहने वाला शहर था। इस बार चीन के बीजिंग ने उसे पीछे छोड़ दिया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी 48 अरबपति रहते हैं।

loksabha election banner

हैंगझाउ ने सिंगापुर को पछाड़ा

चीनी उद्योगपति जैक मा भले ही एशिया के सबसे धनी व्यक्ति नहीं रहे हों, लेकिन उनका शहर हैंगझाउ सिंगापुर को पछाड़ते हुए दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों के शहर में 10वें स्थान पर पहुंच चुका है। भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी ने जैक मा से एशिया के सबसे धनी व्यक्ति होने का तमगा छीन लिया है। टिकटॉक के संस्थापक झांग यिमिंग बीजिंग के सबसे धनी व्यक्ति हैं जिनकी कुल संपत्ति 35.6 अरब डॉलर की है, जबकि न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर व वहां के सबसे धनी व्यक्ति माइकल ब्लूमबर्ग की संपत्ति 59 अरब डॉलर की है। अगर लोकेशन की बात करें तो सूची में सिर्फ लंदन व न्यूयॉर्क ही पश्चिमी शहर हैं जो टॉप 10 की सूची में जगह पा सके हैं। भले ही बीजिंग अरबपतियों के मामले में शीर्ष पर पहुंच गया हो, लेकिन शहर में रहने वाले अरबपतियों की कुल संपत्ति के मामले में न्यूयॉर्क उससे आगे है।

10 में से छह शहर एशिया के

क्षेत्र पर गौर करें तो टॉप 10 की सूची में छह शहर एशिया के हैं। इनमें से पांच चीन और एक भारत का है। माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की महामारी के दौरान चीन की ई-कॉमर्स कंपनियों ने जमकर कमाई की। इसके अलावा चीन ने कोरोना संक्रमण पर समय रहते काबू पा लिया, जिसके कारण देश में कारोबार को बढ़ावा मिला। बीबीसी के अनुसार, चीन के आधे अरबपतियों ने अपनी संपत्ति प्रौद्योगिकी या निर्माण क्षेत्र से हासिल की है। चीन के हैंगझाउ (21), शंघाई (18), शेंझेन (24) व बीजिंग (33) ऐसे शहर हैं, जहां पिछले साल 10 और उससे ज्यादा लोग नए लोग अरबपति बने हैं। अन्य शहरों में सिर्फ सैन फ्रांसिस्को है जिसके 11 नए अरबपति सूची में शामिल हुए हैं। चीन में जहां कुल 698 अरबपति रहते हैं, वहीं अमेरिका में इनकी संख्या 724 है।

अरबपतियों के रहने के हिसाब से शहरों की रैंकिंग

शक्ति का हस्तांतरण

एशिया प्रशांत क्षेत्र में कुल 1,149 अरबपति रहते हैं, जिनकी संपत्ति 4.7 लाख करोड़ डॉलर की है। इसके विपरीत अमेरिका के कुल अरबपतियों की संपत्ति 4.4 लाख करोड़ डॉलर की आंकी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.