Move to Jagran APP

MP Coronavirus News: हफ्ते में दूसरी बार 400 के पार कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 6 लोगों की मौत

MP Coronavirus News राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों का पता लगाने के लिए अब तक 2 लाख 74 हजार सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 07:43 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 07:43 AM (IST)
MP Coronavirus News: हफ्ते में दूसरी बार 400 के पार कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 6 लोगों की मौत
MP Coronavirus News: हफ्ते में दूसरी बार 400 के पार कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 6 लोगों की मौत

इंदौर, जेएनएन। प्रदेश में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को कोरोना संदिग्ध 2,517 मरीजों के सैंपल जांचे गए। इनमें से 419 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सितंबर में यह दूसरा मौका है जब एक ही दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या 400 से अधिक हुई है। इशस दौरान 6 मरीजों की मौत की पुष्टि के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 505 हो गई है। ताजा बुलेटिन के मुताबिक अब तक 2 लाख 74 हजार सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 19,937 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 15,555 हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 3,882 पर आ गई। 15 सितंबर को सक्रिय मरीजों की संख्या 5,399 थी। छह दिनों में 1400 सक्रिय मरीज कम हुए हैं।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमित महिला की आपात स्थिति में कराई डिलीवरी

रविवार को एमटीएच अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला की सफल डिलीवरी कराई गई। महिला को पीसी सेठी अस्पताल से संदिग्ध मानकर एमटीएच अस्पताल रेफर किया गया था। यहां पर रैपिड एंटीजन टेस्ट में महिला पॉजिटिव पाई गई थी।                                                                                                               

कोरोना संक्रमण से ठीक हुई महिला डॉक्टर फिर पॉजिटिव

इंदौर। ढाई माह पहले कोरोना संक्रमित हुई ईएसआइ अस्पताल की एक महिला डॉक्टर ठीक होने के बाद रविवार को दोबारा संक्रमित पाई गई है। शहर में ऐसा यह चौथा मामला सामने आया है। कुछ दिनों पहले महिला डॉक्टर के पति पॉजिटिव आए हैं, जिनके बाद इन्होंने अपना टेस्ट कराया। इसमें वे पॉजिटिव निकलीं। डॉक्टर गर्भवती है, लेकिन बीमारी के लक्षण नहीं होने के कारण इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.