एमपी बोर्ड ने किया परीक्षा के पैटर्न में बदलाव, अब पूछे जाएंगे 30 फीसद वस्तुनिष्ठ प्रश्न
अब प्रश्नों को रट--रटाकर विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक नहीं ला पाएंगे। उन्हें पूरे चैप्टर को गहराई से प़़ढना होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने नए सत्र 2020--21 से बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। सभी विषषयों में 30 फीसद वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
भोपाल, राज्य ब्यूरो। अब प्रश्नों को रट--रटाकर विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक नहीं ला पाएंगे। उन्हें पूरे चैप्टर को गहराई से पढ़ना होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने नए सत्र 2020--21 से बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। सभी विषषयों में 30 फीसद वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। साथ में 30 फीसद सब्जेक्टिव और 40 फीसद तार्किंक (समझ-परख) प्रश्न रहेंगे। मंडल ने हर विषषय के पाठ्यक्रम को तीन यूनिट में बांट दिया है। सभी यूनिट से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र में दीर्घउत्तरीय प्रश्नों के बदले छोटे--छोटे प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसका उत्तर पूरे चैप्टर को ठीक से समझकर पढ़ने के बाद ही दिया जा सकेगा। हर विषय का प्रश्नपत्र 100 अंक का होगा। इसमें एक, तीन या चार अंक के ही प्रश्न होंगे। पहले की तरह पांच, छह या दस अंक के प्रश्न नहीं होंगे।
पहले बोर्ड परीक्षा में 25 फीसद वस्तुनिष्ठ और 75 फीसद लघु व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होते थे। मंडल की वेबसाइट पर मंगलवार को प्रश्न पत्र का ब्लू प्रिंट अपलोड कर दिया गया। अब विद्यार्थी इसके माध्यम से परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। साथ ही हर विषषय का प्रश्न बैंक भी वेबसाइट पर अपलोड किया है। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में आसानी होगी। मंडल का मानना है परीक्षा पैटर्न को विद्यार्थियों के लिए पहले से आसान बना दिया है।
अथवा में ज्यादा प्रश्न
अब अथवा (विकल्प) में प्रश्नों की संख्या ज्यादा होगी। उदाहरण के लिए कुल छह प्रश्न दिए जाएंगे, जिसमें चार हल करने होंगे या पांच में से तीन हल करने होंगे। पहले हर दो प्रश्न में अथवा होता था। इससे जिस चैप्टर से अधिक प्रश्न पूछे जाएंगे, उसे विद्यार्थी अच्छे से कर लेगा।
इस तरह होगा बदलाव
कुल प्रश्नपत्र- 100 अंक
वस्तुनिष्ट प्रश्न- 30 अंक
लघु उत्तरीय प्रश्न- 30 अंक (3--3 अंक के दस प्रश्न)
तार्किक प्रश्न- 40 अंक (4--4 अंक के दस प्रश्न)
अब तक यह होता था
कुल प्रश्नपत्र- 100 अंक
वस्तुनिष्ठ प्रश्न- 25 अंक
अति लघुउत्तरीय प्रश्न- 10 अंक (2 अंक के पांच प्रश्न)
लघु उत्तरीय प्रश्न- 12 अंक (3 अंक के चार प्रश्न)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न -28 अंक (4 अंक के सात प्रश्न)
निबंधात्मक प्रश्न- 25 अंक (5 अंक के 5 प्रश्न)
बोर्ड की प्रतिक्रिया
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव उमेश कुमार सिंह ने कहा कि इस बार बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। अब वस्तुनिष्ठ प्रश्न अधिक होंगे और दीर्घ उत्तरीय नहीं होंगे। इससे विद्यार्थियों में रटने की प्रवृति खत्म होगी और वे पूरे चैप्टर को गहराई से पढ़ेंगे।