Move to Jagran APP

एक लाख से अधिक मामलों में 81 फीसद संक्रमित इन आठ राज्यों से रहे, जानें- क्या बोला स्वास्थ्य मंत्रालय

महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 57074 (55.11 फीसद) दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 5250 नए मामलों के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर रहा जबकि कर्नाटक में 4553 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि भारत में फिलहाल कुल सक्रिय मामले 741830 तक पहुंच चुके हैं।

By Nitin AroraEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 03:10 PM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 03:10 PM (IST)
एक लाख से अधिक मामलों में 81 फीसद संक्रमित इन आठ राज्यों से रहे, जानें- क्या बोला स्वास्थ्य मंत्रालय
एक लाख से अधिक मामलों में 81 फीसद संक्रमित इन आठ राज्यों से रहे, जानें- क्या बोला स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली, पीटीआइ। भारत में आइ कोविड की दूसरी लहर बेहद ही खतरनाक रूप में दिख रही है। हर दिन के साथ नए रिकॉर्ड टूट रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 1,03,558 नए मामलों ने दस्तक दी है, जिससे न आम नागरिक बल्कि अधिकारी भी हैरान व चिंतित हैं। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि सोमवार को सामने आए एक लाख से अधिक मामलों में 81 फीसद के संक्रमित लोग तो केवल आठ राज्य से हैं। बताया गया कि सोमवार को देश में जितने केस आए हैं, उनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब से ही 81.90 फीसद हैं। यानी लगभग 18.10 फीसद ही मामले देश के इन आठ राज्यों के बाहर से हैं।

prime article banner

महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 57,074 (55.11 फीसद) दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 5,250 नए मामलों के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर रहा, जबकि कर्नाटक में 4,553 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि भारत में फिलहाल कुल सक्रिय मामले 7,41,830 तक पहुंच चुके हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, देश के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब संचयी रूप से 75.88 फीसद हैं। मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र में अकेले देश के कुल सक्रिय केसलोड के लगभग 58.23 फीसद मामले हैं। बताया गया कि बारह राज्यों - महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल में दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी को देखा जा रहा है। वहीं, पंद्रह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 1,80,449 के राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति मिलियन जनसंख्या कम टेस्ट किए जा रहे हैं। बता दें कि भारत में अब तक कुल 1,16,82,136 लोग ठीक हो चुके हैं। 

पिछले 24 घंटे में 478 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,65,101 हो गई है। बताया गया कि आठ राज्य ऐसे हैं, जहां नई मौतें कुल मौतों की 84.52 फीसद हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 222 लोग मरे और पंजाब में इसके बाद 51 मौतें हुई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.