Move to Jagran APP

कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया ब्यौरा, कहा- राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में अभी है 90 लाख से अधिक डोज

कोराना संक्रमण से बचाव के लिए 16 जनवरी से शुरू किए गए वैक्सीनेशन अभियान के तहत देश में देश में अब तक कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 164973058 हो गया है। इसमें से 2370298 वैक्सीन केवल पिछले 24 घंटों में लगाई गई है।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 10:58 AM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 12:07 PM (IST)
कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य  मंत्रालय ने दिया ब्यौरा, कहा- राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में अभी है 90 लाख से अधिक डोज
राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में अभी है 90 लाख से अधिक डोज

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत सरकार (Govt of India) की ओर से अब तक देश के तमाम राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को 17.35 करोड़ से अधिक वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी और बताया कि यह सुविधा सरकार ने मुफ्त में ही प्रदान की है।  90 लाख से अधिक खुराक अभी भी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के पास है जो लोगों को दी जाएगी।

loksabha election banner

अगले तीन दिनों में इन्हें 10 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक मिलने वाली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में 3 लाख से अधिक लोग COVID-19 के संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं। 18.26 लाख से अधिक सैंपल की जांच हुई और 23.70 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी गई। मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में COVID-19 के 4,14,188 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,14,91,598 हो गया। साथ ही 3,915 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,34,083 हो गई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,45,164 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,76,12,351 है।

आज सुबह जारी आंकड़ों की माने तो पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 23,70,298 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,49,73,058 हुआ। देश में अब तक 16.48 करोड़ से अधिक वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। गुरुवार को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 2,62,932 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली डोज मिली। अब तक इस आयु वर्ग के कुल 11,64,076 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज मिल चुकी है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में कुल 16,48,76,248 वैक्सीन लगाए गए हैं। इनमें 95,00,564 स्वास्थ्य कर्मी ऐसे हैं जिन्होंने पहली डोज ली है। 63,91,562 ऐसे स्वास्थ्य कर्मी हैं जिन्हें दोनों डोज दी जा चुकी हैं। इसी तरह अग्रिम पंक्ति के 1,37,58,487 कार्मिकों को पहली डोज और 75,36,320 को दोनों डोज मिल चुकी हैं। इसके अलावा, 45 से 60 साल आयु वर्ग में 5,42,89,107 को पहली और 53,44,986 लाभार्थियों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। जबकि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में 5,33,18,278 को पहली और 1,35,72,868 को दोनों डोज मिल चुकी हैं। वैक्सीनेशन अभियान के 111 वें दिन (6 मई) कुल 22,98,530 वैक्सीन लगाए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.