Move to Jagran APP

देश में अब तक 78 लाख से ज्यादा मरीजों ने दी कोरोना को मात, सक्रिय मामलों की संख्या हुई 5.16 लाख

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या 84.62 लाख हो गई है। इस दौरान 53920 मरीज ठीक भी हुए हैं और कोरोना से उबरने वाले मरीजों का आंकड़ा 78.19 लाख पर पहुंच गया है। महामारी से 577 और मरीजों की जान गई है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 08:52 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 08:52 PM (IST)
देश में अब तक 78 लाख से ज्यादा मरीजों ने दी कोरोना को मात, सक्रिय मामलों की संख्या हुई 5.16 लाख
देश में 85 लाख के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

नई दिल्ली, जेएनएन। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। नए संक्रमितों में राष्ट्रीय राजधानी ने सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। एक दिन में दिल्ली में सबसे ज्यादा नए मामले मिले हैं। केरल दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे नंबर है। पूरे देश में संक्रमितों की संख्या 85 लाख के करीब पहुंच गई है। इनमें से 78 लाख से अधिक मरीज ठीक भी हो चुके हैं और सवा लाख मरीजों की जान जा चुकी है। सक्रिय मामले पांच लाख से कुछ ही अधिक रह गए हैं।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 50,356 नए केस मिले हैं, जिसमें सबसे अधिक 7,178 मामले दिल्ली में हैं। केरल में 7,007 और महाराष्ट्र में 6,870 नए केस इस दौरान पाए गए हैं। नए मामलों में 77 फीसद मामले सिर्फ 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों-दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, बंगाल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सामने आए हैं।

मंत्रालय के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या 84.62 लाख हो गई है। इस दौरान 53,920 मरीज ठीक भी हुए हैं और कोरोना से उबरने वाले मरीजों का आंकड़ा 78.19 लाख पर पहुंच गया है। महामारी से 577 और मरीजों की जान गई है। इनको मिलाकर अब तक 1,25,562 मरीजों की जान जा चुकी है। मरीजों के उबरने की दर बढ़कर 92.41 फीसद और मृत्युदर घटकर 1.48 फीसद हो गई है। सक्रिय मामले 5.16 लाख हैं, जो कुल संक्रमितों का 6.11 फीसद है।

24 घंटों में 83 फीसद मौतें 10 राज्यों में

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के चलते जो 577 मौतें हुई हैं, उनमें 83 फीसद मौतें सिर्फ 10 राज्यों में सामने आई हैं। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, दिल्ली, बंगाल, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और ओडिशा। अकेले महाराष्ट्र में 161 लोगों की जान गई है, जो कुल मौतों का 27.9 फीसद है।

शुक्रवार को 11.13 लाख कोरोना टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शुक्रवार को 11,13,209 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 11 करोड़ 65 लाख 42 हजार से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.