Move to Jagran APP

महाराष्ट्र समेत सिर्फ चार राज्यों में 67 फीसद से ज्यादा संक्रमित, देशभर में 74,281 मामले

देशभर में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 74 हजार को पार कर गई है। देश के बाकी राज्‍यों का हाल जानने के लिए पढ़ें jagran.com की यह रिपोर्ट...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Wed, 13 May 2020 10:37 PM (IST)Updated: Thu, 14 May 2020 07:08 AM (IST)
महाराष्ट्र समेत सिर्फ चार राज्यों में 67 फीसद से ज्यादा संक्रमित, देशभर में 74,281 मामले
महाराष्ट्र समेत सिर्फ चार राज्यों में 67 फीसद से ज्यादा संक्रमित, देशभर में 74,281 मामले

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 74 हजार को पार कर गई है। इसमें सिर्फ तीन राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु व केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में ही 67 फीसद से ज्यादा यानी 52 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। तमाम पाबंदियों, इंतजामों और जांच-पड़ताल के बावजूद इन राज्यों में संक्रमण पर रोक नहीं लग पा रही है। बुधवार को पूरे देश में करीब 3,525 नए मामले सामने आए जबकि 122 लोगों की मौत हो गई।

loksabha election banner

देशभर में 74,281 मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 74,281 लोग संक्रमित हुए हैं और 2415 लोगों की मौत हुई है। करीब 25 हजार लोग अभी तक स्वस्थ भी हुए हैं। इन आंकड़ों में मंगलवार सुबह से बुधवार सुबह आठ बजे तक के मामले शामिल हैं। आंकड़ों में अंतर का कारण राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को आंकड़े मिलने में होने वाली देरी है। इसके अलावा कई एजेंसियां राज्यों से सीधे आंकड़े जुटाती हैं।

महाराष्‍ट्र में 54 की मौत

राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से मिली सूचनाओं के मुताबिक बुधवार को जिन 122 लोगों की मौत हुई उसमें महाराष्ट्र में 54, गुजरात में 29, दिल्ली में 20, राजस्थान व तमिलनाडु में तीन-तीन, कर्नाटक में दो और मध्य प्रदेश, बिहार व जम्मू-कश्मीर में एक मौत शामिल है। दिल्ली में मरने वालों की संख्या सामने आई है, उसमें अप्रैल व मई के महीने में इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या भी शामिल की गई है, जिनकी संख्या अभी तक आंकड़ों में शामिल नहीं किए गए थे।

धारावी ने बढ़ाई महाराष्ट्र सरकार की चिंता

महाराष्ट्र में एक दिन में रिकॉर्ड 1,495 नए मामले सामने आए हैं। इनमें एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी माने जाने वाली मुंबई की धारावी बस्ती में 66 नए मामले शामिल हैं। धारावी में अब तक एक हजार से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है। इस बस्ती में कोरोना के बढ़ते मामले सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 25,922 हो गई है। अब तक 975 लोगों की मौत भी हुई है।

गुजरात में कम नहीं हो रहे नए मामले

गुजरात में भी हालात में किसी तरह का सुधार नजर नहीं आ रहा है। 364 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 9,268 पर पहुंच गया है। इसमें अहमदाबाद में ही 6,654 शामिल हैं। बुधवार को भी अहमदाबाद में 292 मामले सामने आए। राज्य में अब तक 566 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

दिल्ली में आठ हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा

दिल्ली में 359 नए मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 7,998 लोग संक्रमित मिले हैं। बुधवार को राज्य में रिकॉर्ड 20 मौतें भी दर्ज की गई। लेकिन इनमें कुछ मामले अप्रैल और मई के भी शामिल थे।

तमिलनाडु में 509 नए केस

तमिलनाडु में बढ़ते संक्रमण पर रोक नहीं लग पा रही है। बुधवार को 509 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,227 हो गई है। केरल में भी अचानक से मामले बढ़ने लगे हैं। राज्य में और 10 नए संक्रमित मिले हैं, इनमें से चार वो हैं जिन्हें वंदे भारत योजना के तहत विदेश से लाया गया है। अब तक राज्य में 534 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि, सक्रिय मरीजों की संख्या 41 ही है।

मध्य प्रदेश में चार हजार से ज्याद मरीज

मध्य प्रदेश में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में दो सौ से ज्यादा नए केस मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 4,149 हो गई है। उत्तर प्रदेश में 64 नए केस मिले हैं और राज्य में अब तक सामने आए संक्रमितों की संख्या 3,728 हो गई है। 151 नए मरीजों के साथ राजस्थान में आंकड़ा 4,277 पर पहुंच गया है।

बिहार-ओडिशा में बढ़े मामले

बिहार और ओडिशा में भी तेजी से संक्रमण फैल रहा है। बिहार में और 53 व ओडिशा में 101 नए मामले मिले हैं। दोनों ही राज्यों में मरीजों की संख्या बढ़कर क्रमश: 932 और 538 हो गई है।

जम्मू-कश्मीर में एक हजार के करीब आंकड़ा

जम्मू-कश्मीर में और 37 मरीज मिले हैं और इनकी संख्या बढ़कर 971 हो गई है। पंजाब में 1,956, हरियाणा में 795, लद्दाख में 42 और उत्तराखंड में मरीजों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 25,922

गुजरात - 9,268

दिल्ली - 7,998

तमिलनाडु - 9,227

राजस्थान - 4,277

मध्य प्रदेश - 4,149

उत्तर प्रदेश - 3,728

आंध्र प्रदेश - 2,137

बंगाल - 2,173

पंजाब - 1,956

तेलंगाना - 1,326

जम्मू-कश्मीर - 971

कर्नाटक - 959

हरियाणा - 795

बिहार - 932

केरल - 534

ओडिशा - 538

चंडीगढ़ - 187

झारखंड - 173

त्रिपुरा - 154

उत्तराखंड - 72

असम - 64

छत्तीसगढ़ - 59

हिमाचल प्रदेश - 60

लद्दाख - 45

अंडमान-निकोबार -33

मेघालय -13

पुडुचेरी - 12

गोवा - 7

मणिपुर - 2

मिजोरम - 1

अरुणाचल -1 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.