देश में टीके की 16 करोड़ से अधिक डोज दी गई, 18प्लस से ऊपर 6.71 लाख लोगों को लगाया गया टीका
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि भारत की तुलना में अमेरिका को यह लक्ष्य पूरा करने में 111 दिन और चीन को 116 दिन का समय लगा था। भारत ने 16 करोड़ से अधिक डोज 109 दिनों में दे दी।
नई दिल्ली, प्रेट्र। देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक टीके की 16 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। यह उपलब्धि हासिल करने में 109 दिन का समय लगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि भारत की तुलना में अमेरिका को यह लक्ष्य पूरा करने में 111 दिन और चीन को 116 दिन का समय लगा था।
मंत्रालय ने बताया कि देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18प्लस आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का टीका देने का अभियान शुरू हो चुका है जिसके तहत अब तक इस आयु वर्ग के 6,71,285 लाभार्थी वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं।
इस आयु वर्ग में छत्तीसगढ़ में 1,026, दिल्ली में 82,000 , गुजरात 1,61,625, जम्मू-कश्मीर में 10,885, हरियाणा में 99,680, कर्नाटक में 3,840, महाराष्ट्र में 1,11,621, ओडिशा में 13,768, पंजाब में 908, राजस्थान मे 1,30,071 , तमिलनाडु मे में 4,577 और उत्तर प्रदेश में 51,284 लोगों को टीका लगाया गया।
मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 16,04,94,188 खुराक दी जा चुकी हैं।
इसमें 94,62,505 स्वास्थ्यकर्मी ऐसे हैं जो टीके की पहली डोज ले चुके हैं जबकि 63,22,055 स्वास्थ्यकर्मी दोनों डोज ले चुके हैं। वहीं अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,35,65,728 कर्मचारी टीके की पहली डोज ले चुके हैं जबकि 73,32,999 कर्मचारी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।
कोरोना टीकाकरण अभियान के 109वें दिन चार मई को 14,84,989 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें से 7,80,066 लोगों को पहली डोज जबकि 7,04,923 लोगों को दूसरी डोज दी गई।