Move to Jagran APP

India Coronavirus Update: 24 घंटे के दौरान देश में 10 हजार से अधिक कोरोना के नए केस, 267 लोगों की गई जान

दो दिन पूर्व के मुकाबले कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कुछ कमी आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 10 हजार से कुछ अधिक नए संक्रमित पाए गए हैं और 267 लोगों की मौत हुई है जिनमें अकेले केरल से ही 204 मौतें हैं।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 05:58 PM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 06:04 PM (IST)
India Coronavirus Update: 24 घंटे के दौरान देश में 10 हजार से अधिक कोरोना के नए केस, 267 लोगों की गई जान
24 घंटे के दौरान देश में 10 हजार से अधिक कोरोना के नए संक्रमित।

नई दिल्ली, जेएनएन। दो दिन पूर्व के मुकाबले कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कुछ कमी आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 10 हजार से कुछ अधिक नए संक्रमित पाए गए हैं और 267 लोगों की मौत हुई है, जिनमें अकेले केरल से ही 204 मौतें हैं। केरल में राज्य सरकार पहले हुई मौतों को नए आंकड़ों के साथ मिलाकर जारी कर रही है।

loksabha election banner

सक्रिय मामलों में और 17 सौ से ज्यादा की गिरावट दर्ज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक सक्रिय मामलों में और 17 सौ से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में सक्रिय मामले घटकर 1,24,868 रह गए हैं जो कुल मामलों का 0.36 प्रतिशत है। मरीजों के उबरने की दर लगातार बढ़ रही है, मृत्युदर स्थिर बनी हुई है और दैनिक व साप्ताहिक संक्रमण दर भी दो प्रतिशत से नीचे बरकरार है। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 21.65 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज उपलब्ध हैं। कोविन पोर्टल के शाम साढ़े पांच बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 116.36 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 76.53 करोड़ पहली और 39.83 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले : 10,302

कुल सक्रिय मामले : 1,24,868

24 घंटे में टीकाकरण : 51.59 लाख

कुल टीकाकरण : 116.36 करोड़

नए मामले : 10,302

कुल मामले : 3,44,99,925

सक्रिय मामले : 1,24,868

मौतें (24 घंटे में) : 267

कुल मौतें : 4,65,349

ठीक होने की दर : 98.29 फीसद

मृत्यु दर : 1.35 फीसद

किस राज्य में कितने टीके

उत्तर प्रदेश : 9.86

मध्य प्रदेश : 6.50

महाराष्ट्र : 6.45

बिहार : 5.20

गुजरात : 3.72

छत्तीसगढ़ : 1.04

दिल्ली : 1.00

हरियाणा : 0.94

पंजाब : 0.74

झारखंड : 0.70

हिमाचल : 0.69

उत्तराखंड : 0.41

जम्मू-कश्मीर : 0.35

(कोविन पोर्टल के आंकड़े लाख में)

43 सीधे दिनों के लिए 20,000 से नीचे रही संक्रमण की दर

नए संक्रमण में दैनिक वृद्धि 43 सीधे दिनों के लिए 20,000 से नीचे रही है। लगातार 146 दिनों में 50,000 से कम दैनिक नए मामले सामने आए हैं। दैनिक सकारात्मकता दर 0.96 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 47 दिनों से यह 2 फीसद से भी कम है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर भी 0.93 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 57 दिनों से यह 2 फीसद से नीचे है। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 39 लाख 09 हजार 708 हो गई, जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.35 प्रतिशत हो गई। बीते दिन 11,787 लोग डिस्चार्ज हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.