Move to Jagran APP

Monsoon update: आज इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, चार जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी के साथ कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 09:43 AM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 09:43 AM (IST)
Monsoon update: आज इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, चार जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट
Monsoon update: आज इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, चार जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,एएनआइ। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लक्षद्वीप, केरल और माहे में आज भारी बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ तमिलनाडु, पुंडुचेरी, कराइकल, कोंकण, गोवा और आंतरिक कर्नाटक में भी इस दौरान भारी बारिश होने से संभावना है।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने चार जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन चार जिलो के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है उसमें एरणाकुलम त्रिशूर मल्लापुरम और कोझीकोड शामिल हैं। हालांकि, केरल के बाकी जिलो में यैलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने लक्षद्वीप के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जिला कलेक्टर ने जिले में सभी स्कूल और कॉलेजों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है। 

दिल्ली में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज 

बात की देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है।

चलेंगी तेज हवाएं और आंधी 

मौसम विभाग ने अपने मॉर्निंग बुलिटेन में कहा कि  विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और असम में अलग-अलग स्थानों पर इस दौरान बिजली और गरज होंगी। लक्षद्वीप क्षेत्र में 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार आंधी चलने वाली है। जिसकी गति दक्षिण-पूर्व में 125 किमी प्रति घंटे और पूर्वी-मध्य से सटे अरब सागर तक 100-110 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है। पश्चिम-मध्य से 110 किमी प्रति घंटे और उत्तर-पश्चिम अरब सागर से सटे 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलेंगी। विभाग ने मच्छुारों को सलाह दी है कि वह इस दौरान समुंद्र के आसपास ना जाए।

स्टॉर्म 'महा' को लेकर भी अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने साइक्लोनिक स्टॉर्म 'महा' के बारे में भी अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि लक्षद्वीप और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर और मालदीव क्षेत्र के स्थान पर इसका असर देखने को मिल सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.