Move to Jagran APP

दिल्ली में 25 जून को दस्तक दे सकता है मानसून, गर्मी से परेशान लोगों को मिलेगी राहत

केरल में मानसून ने एक जून को राज्य में दस्तक दे दी थी। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में इस साल मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद जताई है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 09:27 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 09:27 PM (IST)
दिल्ली में 25 जून को दस्तक दे सकता है मानसून, गर्मी से परेशान लोगों को मिलेगी राहत
दिल्ली में 25 जून को दस्तक दे सकता है मानसून, गर्मी से परेशान लोगों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली, एएनआइ। झुलसाने वाली गर्मी से परेशान राजधानी के लोगों को अगले कुछ दिनों में राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 जून के आसपास दिल्ली और हरियाणा में दस्तक दे सकता है। हालांकि, 21 जून तक इसके आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। इसके अलावा, 22 जून से 24 जून के बीच उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में इसकी अग्रिम स्थिति अनुकूल हो सकती है।

loksabha election banner

मानसून 22 से 24 के बीच झारखंड के आसपास आने की संभावना है

मौसम विभाग के उप महानिदेशक आनंद शर्मा ने कहा कि मानसून 22 से 24 के बीच झारखंड के आसपास आने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर प्रदेश सहित हिमालयी क्षेत्र में पहुंच सकता है। 25 जून के आसपास यह दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दस्तक दे सकता है।

उत्तर-पूर्वी भारत में भारी वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है

उत्तर-पूर्वी भारत, पूर्व और उससे सटे मध्य भारत, पश्चिम तट और द्वीपों पर भारी वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में व्यापक रूप से वर्षा की संभावना है।

इस साल मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद जताई

उल्लेखनीय है कि केरल में मानसून का समय पर आगमन हो गया था। इसने एक जून को राज्य में दस्तक दे दी थी। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में इस साल मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.