गांवों से जुड़ी है शहरों की तरक्की!
टिस्का ने कहा, संपूर्ण विकास का मतलब होता है, हर नागरिक की आय में बढ़ोत्तरी। हमारी सेना, किसान और शिक्षक देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर के आधार हैं, लेकिन उनकी आय सबसे कम है।
- टिस्का चोपड़ा, बॉलीवुड एक्ट्रेस
जब भी देश के सम्पूर्ण विकास की बात आएगी, गांवों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। अगर हर गांव की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी तभी शहरों का सम्पूर्ण विकास हो पाएगा। शहर आबादी के बोझ से बच पाएंगे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने इस पर बात करते हुए अपना एक अनुभव साझा किया. टिस्का ने बताया, "2007 में मैं पट्टी कलां नाम की एक जगह गई थी। ये सोनीपत और पानीपत के बीच में है। वहां एक छोटा सा आश्रम है, जो गांधीजी के मॉडल पर बना है। वहां अस्पताल है, वृद्ध आश्रम है। वहां वृद्ध अनाथ बच्चों को पढ़ाते हैं। उनकी अपनी खेती है और वहां लोग दिन में सिर्फ दो बार खाते हैं। सुबह 11 बजे और फिर 5 बजे। मैंने वहां जाकर समझा कि क्यों गांधीजी यह मानते थे कि 'अगर गांव खुशहाल होंगे तभी पूरा देश आगे बढ़ पाएगा।"
अपने शहर को शानदार बनाने की मुहिम में शामिल हों, यहां करें क्लिक और रेट करें अपनी सिटी
टिस्का ने कहा, संपूर्ण विकास का मतलब होता है, हर नागरिक की आय में बढ़ोत्तरी। हमारी सेना, किसान और शिक्षक देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर के आधार हैं, लेकिन उनकी आय सबसे कम है। टिस्का का सवाल है कि अगर पट्टी कलां जैसी जगह, जहां साधनों की कमी है, वहां इसे अपनाया जा सकता है तो बाकि शहरों में क्यों नहीं? हर साल लाखों लोग रोज़गार की तलाश में दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में आ बसते हैं। उन्हें उनके ही शहर में रोज़गार के मौके क्यों नहीं दिए जा सकते। देश के सम्पूर्ण विकास के लिए शहर ही नहीं गांव में भी सुधार की ज़रूरत है।
क्या आप मुझसे सहमत हैं? अपनी राय बताएं।
https://twitter.com/tiscatime
https://www.facebook.com/TiscaOfficial/
अपने शहर को शानदार बनाने की मुहिम में शामिल हों, यहां करें क्लिक और रेट करें अपनी सिटी