Fire in Jammu And Kashmir Forest: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लगी भीषण आग, पेड़ और अन्य वन सामग्री हुए नष्ट
Fire in Jammu And Kashmir Forest जम्मू-कश्मीर से चौकाने वाली खबर सामने आई है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के टोटे वन क्षेत्र में रविवार यानी आज भीषण आग लग गई। इस भीषण आग की चपेट में कई पेड़ जलकर नष्ट हो गए।
रियासी, एएनआइ। जम्मू कश्मीर में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण आग की घटनाएं आए दिन बढ़ रही हैं। आग के प्रकोप के कारण राजौरी, रियासी और ऊधमपुर जिले में वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं रविवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के टोटे वन क्षेत्र में दोपहर को खतरनाक आग लग गई। जिससे पेड़ और अन्य वन सामग्री नष्ट हो गई है। इसके साथ ही भीषण आग के चलते पूरे क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैला हुआ है। वहीं इससे पहले, गुरुवार देर रात जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के चेनानी के मरगना वन क्षेत्र में जंगल में आग लग गई थी।
खबर में अपडेट किया जा रहा है-