Move to Jagran APP

दिल्ली में बदले हुए स्टेशन से चलेंगी कई ट्रेनें, जानिए इन ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

देश की राजधानी से चलने वाली नौ जोड़ी ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान स्टेशन अगले कुछ दिनों में बदल दिए जाएंगे।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 09:55 AM (IST)Updated: Sun, 20 May 2018 12:02 PM (IST)
दिल्ली में बदले हुए स्टेशन से चलेंगी कई ट्रेनें, जानिए इन ट्रेनों का पूरा शेड्यूल
दिल्ली में बदले हुए स्टेशन से चलेंगी कई ट्रेनें, जानिए इन ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली (राज्य ब्यूरो)। देश की राजधानी से चलने वाली नौ जोड़ी ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान स्टेशन अगले कुछ दिनों में बदल दिए जाएंगे। इसलिए यात्रियों को घर से निकलने के पहले यह पता कर लेना उचित होगा कि उनकी ट्रेन किस स्टेशन से रवाना होगी।

loksabha election banner

ट्रेनों के परिचालन को बेहतर बनाने के लिए रेल प्रशासन ने ये कदम उठाया है। दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित बड़े स्टेशनों से किसी खास दिशा की ट्रेनों का संचालन करने का प्रयास पिछले कई वर्षों से चल रहा है। इससे रेल पटरियों से बोझ कम होगा और ट्रेनों को समय पर चलाने में मदद मिलेगी। इसी उद्देश्य से पिछले वर्ष भी कई ट्रेनों के स्टेशन बदले गए थे।

अधिकारियों का कहना है कि पूर्व दिशा की ट्रेनें आनंद विहार टर्मिनल से और उत्तर दिशा की ट्रेनें दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलने की योजना बनाई गई है। इसी तरह से दक्षिणी दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनें हजरत निजामुद्दीन स्थानांतरित करने की योजना है। इसी कड़ी में नौ जोड़ी ट्रेनों के स्टेशन बदलने का फैसला किया गया है।

ट्रेन वर्तमान स्टेशन परिवर्तित स्टेशन बदलाव की तारीख आगमन व प्रस्थान समय
जबलपुर-नई दिल्ली सुपरफास्ट (12192) नई दिल्ली हजरत निजामुद्दीन 21 मई पूर्वाहन 11.25 बजे
नई दिल्ली-जबलपुर सुपरफास्ट (12191) नई दिल्ली हजरत निजामुद्दीन  22 मई  अपराह्न 2.20 बजे
 अजमेर-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी (12065)  हजरत निजामुद्दीन  सराय रोहिल्ला  25 मई  पूर्वाहन 11.35 बजे
 अजमेर-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी (12066)  हजरत निजामुद्दीन  सराय रोहिल्ला  25 मई  अपराह्न 4.20 बजे
 जीटी एक्सप्रेस (12615)  सराय रोहिल्ला  नई दिल्ली  21 मई-सुबह  सुबह 6.30 बजे
 जीटी एक्सप्रेस (12616)  सराय रोहिल्ला  नई दिल्ली  23 मई  सायं 6.40 बजे
 इंदौर-सराय रोहिल्ला इंटरसिटी (12415)  सराय रोहिल्ला   नई दिल्ली  21 मई  सुबह 6.10 बजे
 सराय रोहिल्ला-इंदौर इंटरसिटी (12416)  सराय रोहिल्ला  नई दिल्ली  22 मई  रात 10 बजे
 पठानकोट-दिल्ली धौलाधार एक्सप्रेस (14036)  पुरानी दिल्ली  सराय रोहिल्ला  22 मई  सुबह 10.20 बजे
 दिल्ली-पठानकोट धौलाधार एक्सप्रेस (14035)  पुरानी दिल्ली  सराय रोहिल्ला  23 मई  रात 11 बजे
 देहरादून-सराय रोहिल्ला मसूरी एक्सप्रेस (14042)  सराय रोहिल्ला  पुरानी दिल्ली  21 मई  सुबह 7.45 बजे
 नई दिल्ली-रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12825) नई दिल्ली आनंद विहार  23 मई  सुबह 7.05 बजे
सराय रोहिल्ला-देहरादून मसूरी एक्सप्रेस (14041)   सराय रोहिल्ला  पुरानी दिल्ली  22 मई  रात 10.15 बजे
 पुरी-नई दिल्ली नंदन कानन एक्सप्रेस (12815)  नई दिल्ली  आनंद विहार  21 मई  सायं 5.05 बजे
 नई दिल्ली-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस (12816)  नई दिल्ली  आनंद विहार  23 मई  सुबह 6.30 बजे
 पुरी-नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस (12875)  नई दिल्ली  आनंद विहार  22 मई  रात 9.35 बजे
 नई दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस (12876)  नई दिल्ली  आनंद विहार  25 मई  सुबह 6.30 बजे
 रांची-नई दिल्ली झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12825)   नई दिल्ली  आनंद विहार  21 मई  रात 8.50 बजे

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.