विधायक पर हमला करने वाला नक्सली धराया
मनोहरपुर [पश्चिम सिहभूम]। मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरूचरण नायक पर हमले मे शामिल एक नक्सली को मनोहरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के ओमड़ा ग्राम निवासी नयमन बुढ़ को गुरूचरण नायक पर हुए नक्सली हमले के आरोप मे गिरफ्तार किया गया।
मनोहरपुर [पश्चिम सिंहभूम]। मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरूचरण नायक पर हमले में शामिल एक नक्सली को मनोहरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मनोहरपुर थाना क्षेत्र के ओमड़ा ग्राम निवासी नयमन बुढ़ को 9 जनवरी 2012 को गुरूचरण नायक पर हुए नक्सली हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गत 9 जनवरी को आनन्दपुर प्रखंड के खटागबेड़ा में सरकारी योजना के शिलान्यास के दौरान विधायक पर नक्सली हमला हुआ था। इसमें वे बाल-बाल बचे थे। घटना को लेकर मनोहरपुर थाने में काड संख्या 3/12 दर्ज किया गया था। विधायक पर हमले के मामले में जाच में नयमन बुढ़ का नाम आया था। नयमन बुढ़ का नाम गोईलकेरा, रनिया थाना क्षेत्र में हुई नक्सली घटना के अनुसंधान में भी सामने आ चुका था। एएसपी अभियान शभु कुमार ने नयमन बुढ़ की गिरफ्तारी की पुष्टि की।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर