Move to Jagran APP

महाराष्ट्र: नौसेना अधिकारी पर हमले के खिलाफ भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र में शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा नौसेना के अधिकारी मदन शर्मा पर किए गए हमले के खिलाफ भाजपा नेताओं और मदन शर्मा की बेटी विरोध प्रदर्शन किया।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 03:33 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 03:33 PM (IST)
महाराष्ट्र: नौसेना अधिकारी पर हमले के खिलाफ भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
महाराष्ट्र: नौसेना अधिकारी पर हमले के खिलाफ भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र, एएनआइ। महाराष्ट्र में शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा नौसेना के अधिकारी मदन शर्मा पर किए गए हमले के खिलाफ भाजपा नेताओं और मदन शर्मा की बेटी ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा मदन शर्मा को पीटा गया था। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि गैर-जमानती अपराधों के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

loksabha election banner

 बता दें कि मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना करने वाले कार्टून को उन्होंने व्हट्सएप पर फॉरवर्ड किया था। जिसका विरोध करते हुए शुक्रवार को शिवसैनिकों ने पूर्व नौसेना के एक अधिकारी पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की गई लेकिन आरोपियों को शनिवार को समता नगर पुलिस स्टेशन से जमानत दे दी गई है।

हमले को लेकर नौसेना के पूर्व अधिकारी की बेटी ने कहा कि एक वरिष्ठ नागरिक पर हमला किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस को इस बात का पता होना चाहिए कि आरोपियों को किस धारा के तहत गिरफ्तार किया जाए। उन्हें  मांग करते हुए कहा कि सभी आरोपियों को हत्या के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। यह गैर-जमानती होनी चाहिए।

वहीं, सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से शनिवार को कहा कि हमारे देश में हर व्यक्ति को अपनी अभिव्यक्ति जाहिर करने की आजादी है। उन्होंने आगे कहा कि व्हाट्सएप ऐसा माध्यम है जहां लोग जुड़े रहें और जानकारी साझा कर सकें। सरकार को संदेश के स्रोत की पहचान करने के लिए कदम उठाने चाहिए की आखिर किसी भी संदेश की शुरुआत कहा से की गई है। 

दरअसल, शुक्रवार को मुंबई पश्चिमी के उपनगर कांदिवली में पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर आधा दर्जन से अधिक शिवसैनिकों ने जानलेवा हमला किया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने शिवसेना नेता कमलेश कदम समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें समता नगर पुलिस स्टेशन ने जमानत दे दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.