Move to Jagran APP

कश्मीर के मदरसों में दी जाती है आतंक की शिक्षा: साक्षी महराज

उन्नाव के भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में कुछ लोग तिरंगा नहीं फहराते हैं। हरे रंग का ध्वज फहराया जाता है। राष्ट्रीय पर्वो पर राष्ट्रीय गीत भी नहीं गाते हैं। सेना का विरोध करते हैं। आज बाढ़ की त्रासदी में सेना के जवान उनकी जान बचाने में लगे हैं, लेकिन उन पर पत्थर फेंके जा रहे हैं। वहां के मदरसों में आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है।

By Edited By: Published: Mon, 15 Sep 2014 01:26 AM (IST)Updated: Mon, 15 Sep 2014 11:36 AM (IST)
कश्मीर के मदरसों में दी जाती है आतंक की शिक्षा: साक्षी महराज

जागरण संवाददाता, कन्नौज। उन्नाव के भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने रविवार को कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव हमेशा पाकिस्तान की बात करते हैं। यदि पाकिस्तान से इतना लगाव है, तो उन्हें वहां चले जाना चाहिए।

loksabha election banner

साक्षी महाराज ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में कुछ लोग तिरंगा नहीं फहराते हैं। हरे रंग का ध्वज फहराया जाता है। राष्ट्रीय पर्वो पर राष्ट्रीय गीत भी नहीं गाते हैं। सेना का विरोध करते हैं। आज बाढ़ की त्रासदी में सेना के जवान उनकी जान बचाने में लगे हैं, लेकिन उन पर पत्थर फेंके जा रहे हैं। वहां के मदरसों में आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है।

अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वहां निर्माण होकर रहेगा। यह तो भाजपा एजेंडा है।

अमनपसंद बनाते हैं मदरसे : दारुल उलूम

भाजपा सांसद साक्षी महाराज द्वारा मदरसों में आतंकी शिक्षा दिए जाने और स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज न फहराए जाने संबंधी बयान पर दारुल उलूम देवबंद सहित कई उलेमा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उलेमा ने कहा है कि मदरसे अमनपसंद नागरिक पैदा करते हैं। इस तरह के बयान देने वालों के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नौमानी ने कन्नौज में साक्षी महाराज द्वारा दिए गए बयान पर नाराजगी जताई है। कहा कि मदरसों में दहशतगर्दी नहीं, बल्कि इंसानियत की शिक्षा दी जाती है।

पढ़ें: मदरसा में नहीं फहराने दिया तिरंगा

पढ़ें: मदरसा शिक्षकों ने घेरा आजम खां का आवास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.