Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश में बरकरार रहेगी शिवराज की सरकार, कमल नाथ-दिग्विजय की जोड़ी को मतदाताओं ने नकारा

प्रदेश में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जनादेश था लेकिन करीब दो साल बाद 2020 में हुए 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार के सात महीने के कामकाज पर भरोसा जताया है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 10:09 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 10:09 AM (IST)
मध्य प्रदेश में बरकरार रहेगी शिवराज की सरकार, कमल नाथ-दिग्विजय की जोड़ी को मतदाताओं ने नकारा
ग्वालियर-चंबल की कुछ सीटों को छोड़कर कांग्रेस का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा।

भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सिंह चौहान सरकार बरकरार रहेगी। दरअसल, 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 19 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। अब भाजपा के 126 विधायक हो गए हैं जबकि बहुमत के लिए 115 विधायक ही पर्याप्त हैं। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम कमल नाथ तथा दिग्विजय सिंह की जोड़ी को नकार दिया है। ग्वालियर-चंबल अंचल की कुछ सीटों को छोड़कर शेष प्रदेश की सीटों पर कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। अधिक सीटों पर उपचुनाव की वजह से इसे सत्ता का 20-20 मैच भी माना जा रहा था।

loksabha election banner

गौरतलब है कि सिंधिया के 22 समर्थक विधायकों ने इसी वर्ष मार्च में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर और कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इससे कमल नाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

कई सीटों पर कांग्रेस को तगड़ा झटका

नतीजों ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। जिन सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी, वहां भी उसके प्रत्याशी हार गए। कई कांग्रेस प्रत्याशियों की प्रतिद्वंद्वी से हुई हार का अंतर काफी अधिक रहा। इससे कांग्रेस में संगठन के बिखराव की हकीकत खुलकर सामने आ गई। उल्लेखनीय है कि मंगलवार दोपहर चुनाव नतीजों के रझान में कांग्रेस के पिछड़ने के बाद कमल नाथ भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय से घर चले गए थे।

फिर नंबर वन बनकर उभरे शिवराज

परिणामों व रझानों ने साबित कर दिया कि मध्य प्रदेश में शिवराज की लोकप्रियता सबसे अधिक है। कोरोना काल में मतदान प्रतिशत बढ़ने से लेकर अधिक संख्या में महिलाओं के मतदान करने के पीछे भी उनकी 'मामा' की छवि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

सिंधिया का बढ़ेगा कद

ग्वालियर-चंबल अंचल में हमेशा से ही चुनाव परिणाम सिंधिया राजघराने से प्रभावित रहे हैं। यह पहला मौका है कि कांग्रेस छोड़ने के बाद इस अंचल में भाजपा की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संभाली थी। विपरीत हालात में भी भाजपा का प्रदर्शन अपेक्षित तौर पर संतोषजनक रहा। ऐसे में मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने से लेकर बरकरार रखने में सिंधिया का ही योगदान माना जाएगा। भाजपा के बड़े नेताओं का मानना है कि सिंधिया के कितने ही समर्थक जीतें हों, लेकिन उनका कद भाजपा में बढ़ेगा। इसके पीछे वे तर्क देते हैं कि भाजपा सरकार बहुमत में आई है तो उसका कारण भी सिंधिया ही हैं।

यह भी देखें: 28 सीटों में 19 पर BJP की जीत, 9 पर Congress को मिली जीत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.