Madhya pradesh: धार में नाबालिग बच्ची के साथ सामुहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
मध्य प्रदेश के धार में एक 15 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 3 लोगों ने सामुहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
भोपाल, एएनआई। एक तरफ जहां देश में महामारी फैल रही है वहीं, दूसरी मध्य प्रदेश में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। फिलहाल, आरोपी फरार है। घटना 5 मई की बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की पूछताछ जारी है।
आरोपी फरार हैं, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की पूछताछ जारी है। स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) रतन लाल मीणा ने कहा कि मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अप्रैल में भी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हैवानों ने एक 17 वर्षीय बच्ची को अपना शिकार बनाया था। लॉकडाउन के दौरान एक लड़की का दो व्यक्तियों ने दुष्कर्म किया था। खबरों के अनुसार बच्ची सड़क से अपने घर जा रही थी। तभी इन लोगों ने उसे गाड़ी में खींच लिया और आठ किलोमीटर दूर ले जाकर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया।
इससे पहले भी लॉकडाउन के दौरान ही इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं। मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि 7 साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ बालात्कार किया। इनमें एक 24 वर्षीय शफीक खान और दूसरा 22 वर्षीय आबिद खान है।
वहीं 30 अप्रैल को मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। यहां मोटरसाइकिल पर अपनी बहन के साथ जा रहे युवक को कुछ लोगों ने मरपीट कर उसे कुएं में फेंक दिया और उसकी बहन के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने सात में से पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। जानकारी के लिए बता दें कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कंद्र सरकार ने लॉकडाउन लागू किया हुआ है। जिसकी अवधी बढ़ाकर फिलहाल, 17 मई कर दी गई है।