Move to Jagran APP

Madhya Pradesh polls: 28 में से 19 सीटों पर भाजपा की धमाकेदार जीत, 9 पर कांग्रेस का कब्जा

MP Chunav Result पीएम मोदी ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश की जनता ने राज्य में स्थिर और मजबूत सरकार सुनिश्चित कर दी है। मैं मध्य प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 06:14 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 09:55 AM (IST)
Madhya Pradesh polls: 28 में से 19 सीटों पर भाजपा की धमाकेदार जीत, 9 पर कांग्रेस का कब्जा
मध्य प्रदेश की 28 सीटों में से भाजपा ने 19 सीटों पर कब्जा जमाया है।

भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने धमाके दार जीत दर्ज करते हुए 19 सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया है। ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के खाते में महज 9 सीटें ही आईं। उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने कर्जमाफी के साथ राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए विधायकों की सौदेबाजी को मुख्य मुद्दा बनाया था, लेकिन जनता को यह पसंद नहीं आया। वहीं, जीत के बाद पीएम मोदी ने प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन परिणामों के बाद शिवराज जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की विकास यात्रा अब और तेज गति से बढ़ेगी।

loksabha election banner

MP By Election Result 2020 Updates:

08:15 PM: भाजपा ने अब तक 19 सीटें और कांग्रेस ने 8 सीट जीती है। सुमित्रा कास्डेकर 26340 मतों से जीती हैं। मुरैना में कांग्रेस के राकेश मवई जीत गए। उन्‍होंने मंत्री एदल सिंह कंसाना को हराया।

06:01 PM: सुर्खी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत और हाटपिपलिया विधानसभा से मनोज चौधरी ने जीत दर्ज कर ली है। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर उन्हें जीत की बधाई दी है। 

05:35 PM: सीएम शिवराज सिंह का ट्वीट, 'यह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा की जीत है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद की जीत है। भाजपा विकास और जनकल्याण के काम करेगी, यह इस विश्वास की जीत है।

05:02 PM: सांवेर में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू के समर्थकों की चुनाव अधिकारियों से बहस हो गई। उनके बेटे और पार्टी के नेता अजीत बोरासी ने गड़बनी का आरोप लगाते हुए कहा है कि ईवीएम टूटी हुई है। अधिकारी भाजपा के दबाव में काम करने कर रहे हैं। हम कोर्ट जाएंगे।

4:10 PM: भाजपा ने दो औऱ सीटों पर जीत जर्ज कर ली है। नेपानगर से सुमित्रा देवी और अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह भी चुनाव जीत गए हैं। वहीं ब्‍यावरा सीट पर कांग्रेस के रामचन्द्र दांगी ने बाजी मार ली है। भाजपा ने अब तक सात सीटें और कांग्रेस ने एक सीट जीती है।

03:39 PM: मध्य प्रदेश की जनता का और मेरा आत्मीयता का, प्रेम का और स्नेह का रिश्ता है। मुझे पूरा विश्वास था कि भाजपा को भारी विजय मिलने वाली है। जहां हम जीत रहे हैं वहां अधिकांश सीटों पर 40-50 हज़ार वोटों से जीत रहे हैं : मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान

03:16 AM: मांधाता से भाजपा के नारायण पटेल, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग और बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्‍तीगांव ने जीत दर्ज कर ली है। सांची सीट से प्रभुराम चौधरी जीतें हैं, जबकि बमोरी सीट पर महेंद्र सिंह सिसोदिया की जीत हुई है।

02:56 PM: भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश उपचुनाव में विजयी हुए पार्टी के सभी उम्मीदवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उपचुनाव में वोट करने वाले लोगों को उन्होंने देवतुल्य मतदाताओं का का हृदय से आभार जताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी विजयी उम्मीदवार जनसेवा और अपने विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

02:49 PM: मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक इंदौर में पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से आए रुझानों के अनुसार विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में भाजपा सबसे आगे है।

02: 11 PM मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के रुझानों पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा कि प्रजातंत्र में मतदाताओं का जो भी निर्णय होता है वो स्वीकार करते हैं। उपचुनाव के जैसे नतीजे आएंगे हम उसे स्वीकार करेंगे।

01:35 PM: मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव की अभी तक की मतगणना के अनुसार 28 में से 21 सीटों पर भाजपा की बढ़त को देखते हुए, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भोपाल पार्टी ऑफिस के बाहर जश्न मना रहे हैं।

#WATCH भोपाल: म.प्र. में हुए उपचुनाव की अभी तक की मतगणना के अनुसार 28 में से 19 सीटों पर भाजपा की बढ़त को देखते हुए, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी ऑफिस के बाहर जश्न मनाते हुए। pic.twitter.com/MTYfVdnlsc

12:59 PM: मध्य प्रदेश की सांवेर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए जारी मतगणना में भाजपा उम्मीदवार तुलसीराम सिलावट की बढ़त कायम है। मतगणना के पांचवें चरण के बाद सिलावट कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू के मुकाबले 9,554 वोट से आगे है।

12:22 PM:ताजा रुझानों को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं ने भोपाल कार्यालय में एक-दूसरे को मिठाइ खिलाइ। रुझानों में पार्टी 28 में से 19 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 8 और बसपा एक पर आगे है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा, 'राज्य की जनता ने एक बार फिर विकास और जनकल्याण के लिए संकल्पित भाजपा को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय ले लिया है। यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है।'

12:02 PM: मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना के मद्देनजर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य में भाजपा 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

11:39 AM: विधानसभा की सभी 28 सीटों पर रूझान सामने आ गए हैं। इसमें से भाजपा 17 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 9 सीटों पर और बसपा 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शिवराज सिंह चौहान को सत्ता बचाए रखने के लिए 9 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी।

11:25 AM: डबरा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी इमरती देवी ने शुरुआती रुझानों को देखने के बाद अपने जीत का दावा किया है। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे 300 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इमरती देवी का कहना है कि भाजपा मध्य प्रदेश में जीत रही है, कमलनाथ जी ने मुझे जो अपशब्द कहे, जनता उसका आज जवाब दे रही है।

11:14 AM: नोटा का इस्तेमाल सबसे ज्यादा ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। दोनों राउंड में कुल मिलाकर 101 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। यानी यहां के लोगों ने स भी पार्टी के उम्मीदवारों को नकार दिया है।

11:05 AM: भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक 28 सीटों पर अभी तक हुई मतगणना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, कांग्रेस 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं और बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।

10:42 AM: उपचुनाव के नतीजों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। सांवेर से भाजपा के तुलसीराम सिलावट आगे, डबरा से भाजपा की इमरती देवी आगे, नेपानगर से सुमित्रा कासडेकर आगे, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आगे, अशोकनगर से जसपाल सिंह आगे, जोरा से सूबेदार सिंह राजोधा आगे सुवासरा से हरदीप सिंग डंग आगे, सांची से प्रभुराम आगे, मान्धाता से नारायण पटेल आगे, मुंगावली से बृजेन्द्र यादव आगे, ग्वालियर से प्रदुम्न सिंह तोमर आगे, अनूपपुर से बिसाहूलाल आगे, सुरखी से गोविंद राजपूत आगे, बड़ा मलहरा से प्रदुम्न सिंह लोधी आगे, ग्वालियर ईस्ट सेमुन्नालाल गोयल आगे

10:29 AM: शुरुआती रुझान में कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है। सुमावली से अजब सिंह कुशवाहा आगे चल रहे हैं। दिमनी से रविंद्र सिंह तोमर, अम्बाह से सत्यप्रकाश, मेहगांव से हेमंत स्तयदेव, गोहद से मेवाराम जाटव, भांडेर से फूल सिंह बरैया और आगर से विपिन वानखेड़े आगे चल रहे हैं।

10:15 AM: ग्वालियर जिले की तीन विधानसभा सीटों पर डाक मतपत्रों की गिनती का पहला राउंड पूरा हो चुका है। इसमें विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा से 1233 वोट से आगे हैं।

10:02 AM: डबरा सीट पर पहले राउंड की मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। मंत्री इमरती देवी 323 वोटों से आगे चल रहीं हैं। कमल नाथ के बयान के बाद डबरा सबसे ज्यादा हॉट सीट बन गई है।

9:45 AM: मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक 28 सीटों में से 13 सीटों पर भाजपा और 5 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।  इंदौर और मुरैना में मतगणना केंद्रों की तस्वीर।

9:24 AM: मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों में से 15 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि 07 सीटों पर कांग्रेस आगे है। तुलसीराम सिलावट, प्रदुम्न सिंह तोमर, गोविंद राजपूत आगे, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदुम्न सिंह लोधी, मुन्नालाल गोयल, इमरती देवी, फूल सिंह बरैया और हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं।

9:15 AM: 28 सीटों पर मतगणना के बीच पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने रुझानों में पिछड़ने की खबरों पर कर्यकर्ताओं से कहा कि यह तो शुरुआत भर है। आप एक घंटा रुक जाइए पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

9:06 AM: पहले राउंड में सुरखी सीट पर गोविन्द सिंह राजपूत 3093 वोटों से आगे हैं जबकि ब्यावरा से बीजेपी उम्मीदवार नारायण सिंह पंवार 1000 वोट से आगे हैं। दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ में कांग्रेस पीछे चल रही है।

8:47 AM: मतगणना को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट, 'मतदान भी मंगलवार को हुआ और मतगणना भी मंगलवार को है। मुझे विश्वास है हनुमान जी अपने परम भक्त कमलनाथ जी को निराश नहीं करेंगे। कमलनाथ जी के साथ अन्याय हुआ है न्याय मिलेगा। भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है।'

8:35 AM: ग्वालियर के मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों की घोषणा आज होगी। ग्वालियर-चंबल अंचल में उपचुनाव के परिणाम भाजपा के अनुकूल नहीं आए तो सिंधिया कमजोर हो सकते हैं क्योंकि यह उनके प्रभाव वाला इलाका है।

8:10 AM: इस बार 27 हजार मतदाताओं ने डाक मतपत्रों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। ये वो लोग थे जो 80 साल से अधिक आयु या फिर कोरोना संक्रमित या संदिग्ध थे। कोरोना महामारी के बीच 3 नवंबर को हुए मतदान में 70 फीसद से अधिक वोटिंग हुई थी। 2018 के विधानसभा चुनावों में इन 28 सीटों पर 72.93 प्रतिशत मतदान हुआ था।

8:00 AM- मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। उपचुनाव के परिणाम जितने भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं, उतने ही कांग्रेस के लिए भी। इनके परिणामों पर कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ और दिग्विजय सिंह का भविष्य निर्भर करेगा।

कमल नाथ-दिग्विजय सिंह की साख की भी परीक्षा

उपचुनाव के परिणाम जितने भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं, उतने ही कांग्रेस के लिए भी। इनके परिणामों पर कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ और दिग्विजय सिंह का भविष्य निर्भर करेगा। पार्टी को सत्ता में वापस लाने में ये जोड़ी सफल रही तो दोनों नेताओं का कद राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा और हार मिली तो दोनों के सियासी सफर पर ब्रेक भी लग सकता है। ऐसा होने पर प्रदेश में कांग्रेस की नई पीढ़ी को आगे आने का मौका मिलेगा।

12 मंत्रियों का भविष्य होगा तय

इस उपचुनाव में प्रदेश के 12 मंत्रियों सहित 355 उम्मीदवारों की किस्मत का भी फैसला होगा। इमरती देवी, डॉ.प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया, एदल सिंह कंषाना, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बृजेंद्र सिंह यादव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, बिसाहूलाल सिंह, गिर्राज डंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया चुनाव मैदान में हैं।

यह भी देखें: रुझानों में शिवराज बरकरार, 28 में से 19 पर आगे BJP आगे

यह भी देखें: 28 सीटों में 19 पर BJP की जीत, 9 पर Congress को मिली जीत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.