Move to Jagran APP

Covid-19: महाराष्ट्र में हट रहीं पाबंदियां, कर्नाटक में बढ़ा लॉकडाउन, जानें- दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों में आगे का प्लान

देश में अब हालात सुधर रहे हैं। परंतु कई राज्यों द्वारा फिर लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। इनमें नया नाम कर्नाटक का जुड़ा है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना से हालात सुधरने पर छूट देने का फैसला लिया गया है। नीचे जानें- अपने राज्य का ताजा अपडेट

By Nitin AroraEdited By: Published: Thu, 03 Jun 2021 05:49 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 08:39 PM (IST)
Covid-19: महाराष्ट्र में हट रहीं पाबंदियां, कर्नाटक में बढ़ा लॉकडाउन, जानें- दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों में आगे का प्लान
Lockdown-Unlock: महाराष्ट्र में कल से मिलेगी राहत, कर्नाटक में बढ़ा लॉकडाउन

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने खूब लोगों की जान ली। हालात बद से बदतर हो गए, लेकिन अब सुधार हो रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड के 1,34,154 नए मामले दर्ज हुए हैं, जिनसे देश में अब तक सामने आए कुल मामले बढ़कर 2,84,41,986 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सकारात्मकता दर घटकर 6.21 फीसद हो गई है। हालांकि, इस बार कोई राज्य वायरस को हल्के लेने के मूड में नहीं है। केंद्र ने भी राज्यों को ही लॉकडाउन लगाने के अधिकार सौंप रखे हैं, ऐसे में जहां राज्यों ने काफी समय से पाबंदियां लगाई हुई हैं। ...और दिल्ली, यूपी समेत कुछ राज्यों द्वारा पहले एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया था, जहां बाद में इसे बढ़ाया जा रहा है। देखा जाए तो देश में अब हालात सुधर रहे हैं। परंतु कई राज्यों द्वारा फिर लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। इनमें नया नाम कर्नाटक का जुड़ा है। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना से हालात सुधरने पर छूट देने का फैसला लिया गया है।

loksabha election banner

महाराष्ट्र के 36 में से 18 जिलों में कल से अनलॉक

महाराष्ट्र में कोरोना से हालात कुछ सुधरे हैं, ऐसे में वहां कल यानी शुक्रवार से छूट देना का फैसला लिया गया है।राज्य सरकार ने 5 स्तर पर लॉकडाउन हटाने का फैसला लिया है। हालांकि, मुंबई में फिलहाल रियायत नहीं दी जाएगी। यहां पर अनलॉक पर फैसला 15 जून के बाद लिया जाएगा। मुंबई को छोड़कर राज्य के कई जिलों को अब अनलॉक किया जाएगा। आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि मुंबई चूंकि लेवल 2 पर है, इसलिए लोकल ट्रेनों को आम जनता के लिए बंद नहीं किया जाएगा। लेकिन अगर साप्ताहिक समीक्षा में पॉजिटिविटी रेट में सुधार होता है, तो हम निश्चित रूप अनलॉक के बारे से सोचेंगे।

उद्धव ठाकरे सरकार ने आज दोपहर कहा कि लेवल 1 के रूप में वर्गीकृत जिलों में लॉकडाउन पूरी तरह से हटाया जा सकता है। ठाणे सहित प्रथम स्तर में 18 जिले हैं। सरकार के मुताबिक, 'महाराष्ट्र के 36 में से 18 जिलों में कल से हटाई जाएगी लॉकडाउन जैसी पाबंदियां।'

कर्नाटक में फिर बढ़ा लॉकडाउन

कर्नाटक में एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा बोले, 'COVID-19 की चेन को तोड़ने के लिए राज्य में 14 जून तक बढ़ाया गया है लॉकडाउन।'

दिल्ली में क्या है उम्मीद?

पिछले एक महीने से भी अधिक समय से दिल्ली में लॉकडाउन जारी है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सारी गतिविधि ठप है। इसमें थोड़ी राहत देते हुए 31 मई से निर्माण संबंधी कामों और फैक्ट्रियों को इजाजत मिली है, लेकिन कारोबार से जुड़े लोग उसे नाकाफी बता रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि डीडीएमए की अगली बैठक में दिल्ली में बाजारों को खोलने की अनुमति प्रदान की जाएगी। डीडीएमए ने अनलॉक के प्रथम चरण में सिर्फ औद्योगिक इकाइयों को खोलने व निर्माण कार्य को शुरू करने की अनुमति दी है। शेष निर्णय अगले सप्ताह लिया जाना संभव है। दिल्ली में 7 जून तक लॉकडाउन लागू है। अभी मेट्रो परिचालन नहीं शुरू किया गया है।

केरल में लॉकडाउन जारी

केरल सरकार ने पिछले हफ्ते राज्य में लॉकडाउन को बढ़ा दिया था। केरल में 9 जून लॉकडाउन जारी है।

बिहार की स्थिति

बिहार में लागू लॉकडाउन कुछ रियायतों के साथ आगे बढ़ा दिया गया है। आठ जून तक यह प्रभावी रहेगा। लॉकडाउन- 4 में कुछ रियायतें दी गईं हैं। बिहार में लॉकडाउन के 28 दिनों के बाद बुधवार (2 जून) को सुबह 6.00 से दोपहर 2.00 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति कुछ शर्त के साथ दी गई है।

मध्य प्रदेश में ढील

मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों में 1 जून से धीरे-धीरे ढील दी जानी शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक होने के बावजूद, लोगों और अधिकारियों को वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती उपाय करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगर लापरवाही बरती गई तो संक्रमण बढ़ता ही जाएगा। मामलों की संख्या बढ़ने पर तीसरी लहर आ सकती है। हमें 1 जून से अनलॉकिंग प्रक्रिया शुरू करते समय ऐसी स्थिति को रोकने की जरूरत है। सीएम ने आगे कहा कि ऐसी स्थिति को रोकने के लिए राज्य सरकार ने रोडमैप तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि आयोजनों पर रोक जारी रहेगी। विवाहों में उपस्थिति बहुत कम होनी चाहिए और जो लोग जाएंगे उनका COVID-19 परीक्षण किया जाना चाहिए। हमें तय करना है कि किस हद तक बाजार खोले जाएं।

झारखंड में लॉकडाउन 10 जून तक बढ़ा

झारखंड में चल रहे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान राहत मिलना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को आपदा प्रबंधन विभाग के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में आगामी 10 जून तक थोड़ी राहत के साथ लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हालांकि, मौजूदा पाबंदियां जारी रहेंगी। रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, देवघर, गुमला, गढ़वा, हजारीबाग व रामगढ़ जिले को छोड़कर राज्य के 15 जिलों में कपड़े, जूते, गहने व शृंगार की दुकानें भी खुलेंगी।

गोवा में लॉकडाउन जारी

गोवा सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को 7 जून 2021 की सुबह 7 बजे तक बढ़ाने का फैसला किया हुआ है। सीएम प्रमोद सावंत ने ट्वीट कर ये जानकारी दी।

तमिलनाडु में भी लॉकडाउन जारी

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ाने का फैसला किया गया था। मुख्यमंत्री एम स्टालिन ने इसकी घोषणा की थी। इसे पहले 31 मई तक लागू किया गया था।

नगालैंड में लॉकडाउन

नगालैंड सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में पूर्ण लॉकडाउन को 11 जून बढ़ा दिया गया है। पहले 14 मई से 31 मई तक लॉकडाउन लागू था।

जम्मू कश्मीर का हाल

एक महीने तक चले कोविड-19 लॉकडाउन के बाद केंद्र शासित प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही सोमवार को जम्मू-कश्मीर में बाजार फिर से खुल गए।

राजस्थान में लॉकडाउन

राजस्थान में लॉकडाउन 8 जून तक लागू है। हालांकि जिन जिलों में संक्रमण घटा है, वहां 1 जून से कारोबारी गतिविधियों में छूट दी जाने की बात कही गई थी।

पंजाब में पाबंदियां जारी

पंजाब में कोरोना से जुड़ी पाबंदियां 10 जून तक रहेंगी। लेकिन कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए निजी वाहनों में यात्रियों की संख्या की सीमा हटा दी गई है।

उत्तर प्रदेश में अब सिर्फ 11 जिलों में ही कोरोना ​​​​​कर्फ्यू

प्रदेश के अब 64 जिले कोरोना ​​​​​कर्फ्यू से मुक्त हो गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण कम होने के साथ ही प्रदेश सरकार ने एक मई से लागू कोरोना ​​​​​कर्फ्यू में भी राहत दी है। प्रदेश में एक जून से कोरोना ​​​​​कर्फ्यू में राहत की घोषणा 30 मई को की गई थी। उस समय प्रदेश के सिर्फ 55 जिले ही इस राहत के पात्र थे, लेकिन 31 मई को छह और जिलों में एक्टिव केस 600 से कम होने के कारण इनको भी कोरोना ​​​​​कर्फ्यू की बंदिश से बाहर कर दिया गया। मंगलवार को तीन और जिलों में एक्टिव केस 600 से कम होने के कारण इनको भी कोरोना ​​​​​कर्फ्यू से मुक्त किया गया है। हालांकि, राज्य में फिलहाल 7 जून तक कोरोना ​​​​​कर्फ्यू लागू है और गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद जैसे अब कुछ जिलों में पाबंदियां जारी हैं।

स्टूडेंट्स बोले पीएम सर परीक्षा तो रद कर दी, अब फेयरवेल ही करा दो, अधूरी रह जाएंगी कुछ इच्छाएं

पढ़िए ट्रेन में बैठकर सात साल के बच्चे की अपनी मां से बिछड़ने और फिर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मिलने की पूरी कहानी

एक ही लड़की से दो लड़के करते थे प्यार, फिर एक ने रच डाली घिनौनी साजिश, ई-कॉमर्स एप से मंगवाए दो चाकू और...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.