Move to Jagran APP

Lockdown & Night Curfew in India: जानिए देश में अभी कहां-कहां लगा लॉकडाउन, कई शहरों में है नाइट कर्फ्यू

Lockdown Night Curfew in India होली से पहले देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना के प्रसार को रोकने और कम करने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगाए गए हैं। यहां जानिए कहां..

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 08:55 AM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 12:30 PM (IST)
Lockdown & Night Curfew in India: जानिए देश में अभी कहां-कहां लगा लॉकडाउन, कई शहरों में है नाइट कर्फ्यू
देश के कई शहरों में लौटा लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू। (फोटो: दैनिक जागरण/प्रतीकात्मक)

नई दिल्ली, एजेंसियां। Lockdown & Night Curfew in India, देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। देश के 6 राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से भारत पर फिर कोरोना विपदा आ गई है। इससे देश में एक बार फिर से कोरोना महामारी संकट गहराता जा रहा है। कोरोना की इस संभावित दूसरी लहर के बीच देश में होली का त्योहार आ चुका है। ऐसे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिससे इस संकट को टाला जा सके। आइए जानते हैं देश में फिलहाल किन-किन शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। यहां देंखे लिस्ट...

loksabha election banner

लॉकडाउन

देश में फिलहाल दो राज्यों के कुछ शहरो में में लॉकडाउन लगाया गया है। इनमें हैं- महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच औरंगाबाद में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। यह लॉकडाउन 30 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। औरंगाबाद के जिला प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। इसके अलावा नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है।

महाराष्ट्र के बीड जिले में भी प्रशासन ने लॉकडाउन लगा दिया है। बीड जिले में ये लॉकडाउन 26 मार्च से 4 अप्रैल तक लागू किया गया है। राज्‍य के परभणी जिले में भी 24 मार्च से 31 मार्च तक लॉकडाउन लागू किया जा चुका है।

महाराष्ट्र- औरंगाबाद, नागपुर, बीड, परभणी 

इसके अलावा महाराष्ट्र में 28 मार्च की रात से धारा-144 लगा दी गई है।

मध्य प्रदेश के बड़े शहरों के बाद अब छोटे शहरों में भी हर रविवार लॉकडाउन शुरू हो गया है। यहां विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा के सौंसर में संडे लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा और खरगोन में हर रविवार लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया था। लॉकडाउन हर शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा।

मध्य प्रदेश- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगोन, विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा

नाइट कर्फ्यू

लॉकडाउन के अलावा देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। इसमें महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्य शामिल हैं। पूरे महाराष्ट्र में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए गए हैं। यहां 28 मार्च से 15 अप्रैल तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा वह शहर जहां नाइट कर्फ्यू लगाया है उसमें- लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, रोपड़, भोपाल, इंदौर, अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत और राजकोट शामिल हैं।

होली पर और कहां-कहां है सख्ती ?

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए होली पर बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब समेत कई राज्यों ने सख्ती बढ़ा दी है। इन राज्यों की सरकारों ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर होली मिलन समारोह आयोजित करने से मना किया है। साथ ही लोगों को घरों में ही होली खेलने की सलाह दी है। सरकारों ने साफ किया है कि अगर कोई भी बाहर होली खेलते पाया गया तो उसे एक्शन के लिए तैयार रहना होगा। नियम न तोड़ने की चैतावनी के साथ सरकारों ने कहा है कि होली के अवसर पर किसी भी कीमत पर भीड़ इकट्ठा न हो पाए।

दिल्ली में फिर से लॉकडाउन नहीं

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की संभावना से शनिवार को इनकार कर दिया और कहा कि ये कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का समाधान नहीं है। इस बीच, दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए शादी समारोह में शामिल होने वाले अधिकतम लोगों की संख्या घटाकर 100 (बंद जगह में) कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.