Move to Jagran APP

Lockdown India Latest Update: दिल्ली-महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों ने दी लॉकडाउन में छूट, जानिए कहां-कहां बढ़ीं पाबंदियां

Lockdown India Latest Update भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने लाखों लोगों की जान ली। हालात बद से बदतर हो गए लेकिन अब सुधार हो रहा है। देश के कई राज्य लॉकडाउन में छूट दे रहे हैं तो कई राज्यों ने इसे आगे बढ़ाया गया है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 10:17 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 03:44 PM (IST)
Lockdown India Latest Update: दिल्ली-महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों ने दी लॉकडाउन में छूट, जानिए कहां-कहां बढ़ीं पाबंदियां
देशभर में कोरोना की दूसरी लहर मंद पड़ने के बाद लॉकडाउन में छूट।(फोटो: दैनिक जागरण)

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीरे-धीरे थम रही है। देश के अधिकतर राज्यों में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। हालांकि, दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्वी राज्यों में कोरोना की लहर बरकरार है। यहां सबसे अधिक दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। वहीं कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए कुछ राज्यों ने लॉकडाउन में छूट या अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। देश के कई राज्यों में लगे लॉकडाउन (Lockdown) जैसी पाबंदियों में अब ढील देने का सिलसिला शुरू हो चुका है वहीं कुछ राज्य अभी भी पाबंदियां बढ़ा रहे हैं। महाराष्ट्र में सोमवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी तोे दिल्ली में भी बाजार 7 जून से खोले जाएंगे । आइए जानते हैं देश भर में लॉकडाउन में कहां-कहां छूट दी गई है और कहां लॉकडाउन आगे बढ़ाया गया है...

loksabha election banner

Lockdown India Latest Update:

दिल्ली में जारी रहेगा लॉकडाउन लेकिन सोमवार से खुलेंगीं दुकानें

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को डिजिटल पत्रकार के दौरान एलान किया कि लॉकडाउन तो 7 जून से आगे भी एक सप्ताह तक जारी रहेगा, लेकिन बाजार खुलेंगे और दिल्ली मेट्रो का संचालन शुरू होगा। अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि सोमवार से दफ्तर खोले जा रहे हैं।

महाराष्ट्र ने घोषित किया 5 स्तरीय ‘अनलॉक’ प्लान

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने फिर से वही अनलाक प्लान घोषित कर दिया है। नए प्लान पर सोमवार से अमल शुरू हो जाएगा। महाविकास आघाड़ी सरकार द्वारा घोषित पांच स्तरीय प्लान साप्ताहिक पाजिटिविटी दर एवं जिलों में आक्सीजन बेड की खपत के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि, मुंबई में फिलहाल रियायत नहीं दी जाएगी। यहां पर अनलॉक पर फैसला 15 जून के बाद लिया जाएगा।

गुजरात में 7 जून से पाबंदियों में कुछ ढील का ऐलान

गुजरात में भी रोजाना दर्ज किये जाने वाले मामले में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरोना के मामलों में कमी के बाद गुजरात की विजय रूपाणी (Vijay Rupani) सरकार ने भी कई पाबंदियों में ढील (Gujarat Unlock Update) दी है। कोरोना के कम होते मामलों के बीच गुजरात सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य के प्राइवटे और सरकारी कार्यालय 7 जून से 100 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर सकते हैं। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यह निर्णय लिया।

तमिलनाडु में 14 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

तमिलनाडु में आज 14 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। हालांकि, इस दौरान कुछ राहत भी दी गई है।

कर्नाटक में फिर बढ़ा लॉकडाउन

कर्नाटक में एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा बोले, 'COVID-19 की चेन को तोड़ने के लिए राज्य में 14 जून तक बढ़ाया गया है लॉकडाउन।'

केरल में लॉकडाउन जारी

केरल सरकार ने पिछले हफ्ते राज्य में लॉकडाउन को बढ़ा दिया था। केरल में 9 जून लॉकडाउन जारी है।

बिहार का हाल

बिहार में लागू लॉकडाउन कुछ रियायतों के साथ आगे बढ़ा दिया गया है। आठ जून तक यह प्रभावी रहेगा। लॉकडाउन- 4 में कुछ रियायतें दी गईं हैं।

झारखंड में लॉकडाउन 10 जून तक बढ़ा

झारखंड में राहत मिलना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को आपदा प्रबंधन विभाग के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में आगामी 10 जून तक थोड़ी राहत के साथ लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

मध्य प्रदेश में ढील

मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों में 1 जून से धीरे-धीरे ढील दी जानी शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक होने के बावजूद, लोगों और अधिकारियों को वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती उपाय करने की आवश्यकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.