Move to Jagran APP

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अब मणिपुर के थौबल जिले में लगाया गया लॉकडाउन

उत्तर पूर्वी भारत के मणिपुर राज्य के थौबल जिले में भी 27 जुलाई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 07:59 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 08:03 PM (IST)
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अब मणिपुर के थौबल जिले में लगाया गया लॉकडाउन
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अब मणिपुर के थौबल जिले में लगाया गया लॉकडाउन

इंफाल, एएनआइ। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच देश के अधिकतर राज्य फिर से लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा कर रहे हैं। वहीं, अब उत्तर पूर्वी भारत के मणिपुर राज्य के थौबल जिले में भी 27 जुलाई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति दी गई है। लॉकडाउन के अंतर जिलों के रास्तों पर वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

loksabha election banner

सिक्किम में भी लॉकडाउन

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सिक्किम ने भी पूरे राज्‍य में 21 जुलाई को सुबह छह बजे से 27 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा की है। राज्‍य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोरोना के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी को रोकने के लिए पूरे राज्‍य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने का फैसला किया गया है।  

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी लगाया गया लॉकडाउन

देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है। उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को मिनी लॉकडाउन लगया गया है। मध्य प्रदेश में भी बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते एक बार फिर सरकार सख्त हो गई है। संक्रमण के चलते लगाया गया रात्रिकालीन कर्फ्यू के समय में परिवर्तन किया गया है। पहले यह कर्फ्यू रात दस बजे से लागू होता था तो वहीं, अब यह कर्फ्यू रात आठ बजे से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगा, जो कि सुबह पांच बजे तक रहेगा। अधिक संक्रमण वाले जिलों में हफ्ते में दो दिन पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। उसमें रविवार का दिन तय है। जबकि दूसरा दिन शनिवार या सोमवार हो सकता है, जो जिला आपदा प्रबंधन समितियां तय करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.