ISRO CARTOSAT-3 Launch LIVE: कार्टोसैट-3 के सफल लॉन्च पर PM मोदी ने दी बधाई
<p>भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) ने एकबार फिर इतिहास रचा है। इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च पैड से कार्टोसैट-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इसके साथ ही इसरो ने 13 अमेरिकी नैनो सैटेलाइट का भी सफल लॉन्च किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसरो की इसरो की इस कामयाबी पर उन्हें बधाई दी है।इसरो प्रमुख के सिवन ने भी इस सफल लॉन्च पर खुशी जताई है। उन्होंने बताया कार्टोसैट-3 उच्चतम रिज़ॉल्यूशन वाला नागरिक उपग्रह है। इसरो ने कुल मिलाकर आज एकसाथ 14 सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया है कार्टोसैट-3 सैटेलाइट के जरिए भारत, पाकिस्तान सहित अपने दुश्मन देशों की चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखेगा।</p>
पीएम मोदी ने दी इसरो को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, मैं इसरो टीम को बधाई देता हूं कि अभी तक पीएसएलवी-सी 47 का एक और सफल प्रक्षेपण स्वदेशी कार्टोसैट -3 उपग्रह और संयुक्त राज्य अमेरिका के एक दर्जन से अधिक नैनो उपग्रहों पर किया जा रहा है। उन्नत कार्टोसैट -3 हमारी उच्च संकल्प इमेजिंग क्षमता को बढ़ाएगा। इसरो ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है।
PM Modi: I congratulate the ISRO team on yet another successful launch of PSLV-C47 carrying indigenous Cartosat-3 satellite&over a dozen nano satellites of USA. The advanced Cartosat-3 will augment our high resolution imaging capability. ISRO has once again made the nation proud. pic.twitter.com/2DEFkJwrRH
— ANI (@ANI) November 27, 2019
इसरो प्रमुख के सिवन ने जताई कार्टोसैट-3 के सफल लॉन्च पर खुशी
इसरो के. प्रमुख के सिवन ने कार्टोसैट-3 के सफल प्रक्षेपण पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि मुझे खुशी है कि पीएसएलवी-सी 47 ने 13 अन्य उपग्रहों के साथ सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया। उन्होंने आगे बताया कि कार्टोसैट-3 उच्चतम रिज़ॉल्यूशन वाला नागरिक उपग्रह है। साथ ही कहाकि हमारे पास मार्च तक 13 अंतरिक्ष मिशन हैं, जिनमें 6 बड़े वाहन मिशन और 7 सैटेलाइट मिशन शामिल हैं।
#ISRO Chief Dr. K Sivan: I am happy that PSLV-C47 injected precisely in the orbit with 13 other satellites. Cartosat-3 is highest resolution civilian satellite; We have 13 missions up to March- 6 large vehicle missions and 7 satellite missions. pic.twitter.com/18bZ9UFhQm
— ANI (@ANI) November 27, 2019
13 अमेरिकी सैटेलाइट भी सफलतापूर्वक स्थापित
13 अमेरिकी वाणिज्यिक उपग्रहों को भी सफलतापूर्व उनकी नामित कक्षाओं में स्थापित कर दिया गया है।इसको की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।
13 commercial satellites from USA successfully placed in their designated orbits#PSLVC47
— ISRO (@isro) November 27, 2019
कार्टोसैट-3 सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया
इसरो के कार्टोसैट-3 के अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया है। इसरो की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी उनके ट्विटर हैंडिल के माध्यम से दी गई है। इसरो ने आज कार्टोसैट-3 समेत 13 नैनो सैटेलाइट को एकसाथ लॉन्च किया है।
#PSLV-C47 successfully injects #Cartosat3 spacecraft into orbit pic.twitter.com/8QjiTY2kvl
— ISRO (@isro) November 27, 2019
कार्टोसैट-3 समेत 13 नैनो सैटेलाइट किए गए लॉन्च
इसरो ने कार्टोसैट-3 सैटेलाइट को लॉन्च कर दिया है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से कार्टोसैट-3 के साथ 13 नैनो सैटेलाइट को भी लॉन्च किया गया है।
#WATCH Indian Space Research Organisation (ISRO) launches PSLV-C47 carrying Cartosat-3 and 13 nanosatellites from Satish Dhawan Space Centre at Sriharikota pic.twitter.com/FBcSW0t1T2
— ANI (@ANI) November 27, 2019
इसरो ने लॉन्च किया कार्टौसैट-3 सैटेलाइट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से कार्टोसैट-3 सैटेलाइट को लॉन्च किया है, इसके साथ 13 नैनोसैटलाइट को भी लॉन्च किया गया है। इसे PSLV-C47 द्वारा प्रक्षेपित किया गया है।
Indian Space Research Organisation (ISRO) launches PSLV-C47 carrying Cartosat-3 and 13 nanosatellites from Satish Dhawan Space Centre at Sriharikota pic.twitter.com/z9GJ2OvtmW
— ANI (@ANI) November 27, 2019
अब से बस थोड़ी देर में लॉन्च होगा कार्टोसैट-3
इसरो आज कार्टोसैट-3 समेत 13 अमेरिकी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर रहा है। जुलाई में मून मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद इसरो यह पहला सेटेलाइट लांच करने जा रहा है।
कार्टोसैट-3 लॉन्च करने को तैयार इसरो
इसरो अब से कुछ ही देर में कार्टोसैट-3 सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है। इसके साथ 13 अमेरिकी सैटेलाइट भी लॉन्च किए जाएंगे।
थोड़ी देर में इसरो लॉन्च करेगा कार्टौसैट-3 सैटेलाइट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से कार्टोसैट -3 और 13 नैनो-उपग्रह ले जाने वाले PSLV-C47 को लॉन्च करने जा रहा है। अब से थोड़ी देर बाद इसे लॉन्च किया जाएगा।
Indian Space Research Organisation (ISRO) to launch PSLV-C47 carrying Cartosat-3 and 13 nano-satellites from Satish Dhawan Space Centre Shar at Sriharikota, today. pic.twitter.com/beQUzB0YAE
— ANI (@ANI) November 27, 2019
कार्टोसैट-3 सैटेलाइट लॉन्च से भारत को होंगे कई और फायदे
कार्टोसैट-3 सैटेलाइट शहर में नियोजन, ग्रामीण क्षेत्रों में ढांचागत विकास और संसाधनों की मैपिंग, तटवर्ती क्षेत्रों में भू-उपयोग इत्यादि कामों में भी बहुत मददगार होगा।
इसरो प्रमुख के.सिवन ने कार्टोसैट-3 के लॉन्च से पहले की पूजा-अर्चना
देश के इमेजिंग सेटेलाइट कार्टोसैट-3 के लांच से पहले इसरो प्रमुख के. सिवन मंगलवार को आंध्र प्रदेश में तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर के दरबार पहुंचे और विधिपूर्वक पूजा अर्चना की।
चंद्रयान-2 मिशन के बाद इसरो का पहला सैैटेलाइट लॉन्च
कार्टोसैट-3 पांच साल तक काम करेगा। जुलाई में भारत के मून मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद इसरो यह पहला सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है।
पाकिस्तान के चप्पे-चप्पे की निगरानी करेगा कार्टोसैट-3
कार्टोसैट-3 का कैमरा इतना ताकतवर है कि वह अंतरिक्ष से जमीन पर एक फीट से भी कम की ऊंचाई तक की स्पष्ट तस्वीरें ले सकता है। इससे देश के दुश्मनों के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सकती है।
कार्टोसैट-3 और अमेरिका के 13 छोटे सेटेलाइट होंगे लॉन्च
पीएसएलवी-सी47 रॉकेट अपने साथ कार्टोसैट-3 और अमेरिका के 13 छोटे व्यावसायिक सेटेलाइट को लेकर उड़ान भरेगा।
26 घंटे का काउंटडाउन जारी
पीएसएलवी-सी 47 मिशन के लांच के लिए 26 घंटे का काउंटडाउन मंगलवार सुबह 7.28 बजे शुरू हुआ था।
PSLV-C47 के दूसरे चरण (PS2) के प्रणोदक भरने का काम पूरा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज कार्टोसैट-3 सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले PSLV-C47 के दूसरे चरण (PS2) के प्रणोदक भरने का काम पूरा हो गया है।
Indian Space Research Organisation (ISRO): Propellant filling of second stage (PS2) of PSLV-C47 completed. Updates will continue. #Cartosat3 https://t.co/5hLFLl080j
— ANI (@ANI) November 27, 2019