India Coronavirus Updates: एक लाख से ज्यादा संक्रमित इलाज के बाद ठीक, 5815 की मौत
<p>देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या दो लाख को पार कर गई है। 15 दिनों में कोरोना वायरस के एक लाख से ज्यादा मामले बढ़ गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 8,909 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 217 लोगों की इस दौरान मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के 1,01,497 एक्टिव मामले हैं, जबकि स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1,00,302 हो गई है। महाराष्ट्र में दूसरी बार 100 से ज्यादा लोगों की एक दिन में मौत हुई है। यहां सक्रमितों की संख्या 72 हजार को पार कर गई है। राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड 1,298 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,132 हो गई है। कोरोना वायरस से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए...</p>
गोवा में एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना संक्रमित
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने बताया कि मंगूर हिल क्षेत्र में एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंगूर हिल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में 40 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह कम्युनिटी ट्रांसमिसन नहीं है यह एक कोरोना का लोकल ट्रांसमिसन है।
उत्तराखंड में 259 लोग हुए ठीक
उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1066 है, जिसमें 795 सक्रिय मामले हैं और अब तक 259 लोग ठीक हो चुके हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
प्रवासी मजूरों को फ्लाइट से घर भेज रहे संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज दिल्ली में फंसे 21 प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट से पटना भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने फैसला किया है कि एमपी के तौर पर मुझे फ्लाइट के लिए 1 साल की जो राशि मिलती है उसका इस्तेमाल प्रवासी मज़दूरों को घर भेजने में करूंगा।
असम में 1672 कोरोना पॉजिटिव
असम में आज दोपहर 1.55 बजे तक कोरोना वायरस के 111 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1672 हो गई है: असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
जल्द शुरू हो सकती है यात्रा
मलयालम स्टार का कोरोना टेस्ट नेगेटिव
मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। जॉर्डन से लौटने के बाद उन्हें सात दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया था। पृथ्वीराज ने इंस्टाग्राम पर अपनी कोरोना रिपोर्ट को साझा किया है।
पीपीई किट पहनकर काट रहे बाल
लॉकडाउन में ढील के बाद भोपाल में सैलून फिर से खुले। कोरोना वायरस की महामारी के बीच सैलून के कर्मचारी पीपीई किट पहनकर ग्राहकों के बाल कट रहे हैं।
दिल्ली सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी
दिल्ली सरकार ने राजधानी में अस्पतालों की स्थिति, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता और दिल्ली के बाहर के मरीजों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए डॉक्टरों की एक 5 सदस्यीय कमेटी बनाई है। ये टीम दिल्ली सरकार को इसपर अपनी रिपोर्ट देगी।
आंध्र प्रदेश कुल 3279 मामले
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 79 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 4 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 3279 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 68 हो गया है।
झारखंड में 51 नए मामले
झारखंड में आज कोरोना वायरस के 51 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 726 हो गई है। अब तक 320 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना 401 एक्टिव मामले हैं और 5 लोगों की मौत हो चुकी है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
दिल्ली में खुले सैलून
राष्ट्रीय राजधानी में नाई की दुकानें और सैलून खोलने की अनुमति दिए जाने के बाद गोल बाजार में आज से सैलून फिर खुले।
दिल्ली में 158 कोरोना कंटेनमेंट जोन
दिल्ली में अब कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 158 हो गई है। अब तक 58 जोन को डी-कंटेन किया गया है: दिल्ली सरकार
ममता की केंद्र सरकार से अपील
महामारी के कारण लोगों को आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। मैं केंद्र सरकार से सभी प्रवासी मजदूरों के खाते में एक-एक बार 10 हजार रुपये डालने की अपील करती हूं। पीएम केयर के एक हिस्से को इसके लिए इस्तेमाल किया जा सकता है: ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री
24 घंटे में 47 पुलिसकर्मी संक्रमित
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 47 और पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में अब तक कोरोना से कुल 2256 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं: महाराष्ट्र पुलिस
असम में 48 नए मामले
असम में कोरोना वायरस के 48 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1561 हो गई है, जिसमें 337 मरीज ठीक हुए हैं और चार लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमित मामलों की संख्या 1217 है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
राजस्थान में कोरोना के 102 मामले
राजस्थान में कोरोना वायरस के 102 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 9,475 हो गई है। कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 2,766 है, जबकि 203 लोगों की मौत हो चुकी है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
दिल्ली में कोरोना टेस्ट के लिए नई गाइडलाइन
दिल्ली के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस टेस्ट के लिए संशोधित गाइडलाइन जारी की है।
राजस्था में 'हर घर गिलोय' अभियान की शुरूआत
कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर लोगों की इम्यूनिटी को बढ़ाना बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए आयुर्वेदिक विभाग ने हर घर गिलोय अभियान की शुरूआत की है। जो लोग गिलोय को अपने घरों में लगाना चाहते हैं, वे नगर निगम के लोगों से संपर्क कर सकते हैं और उन्हें गिलोय लाकर दिया जाएगा: प्रकाश राजपुरोहित, जोधपुर कलेक्टर
41 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट
अब तक कुल 41,03,233 सैंपल टेस्ट हुए हैं, इनमें से 1,37,158 सैंपल का टेस्ट पिछले 24 घंटों में किया गया है: ICMR (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद)
24 घंटे में 217 लोगों की मौत
पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 8,909 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 217 लोगों की मौत हुई है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
देश में मरीजों की संख्या 2 लाख के पार
देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 2 लाख 7 हजार 615 पहुंच गई है। इसमें 1,01,497 एक्टिव केस हैं और अब तक 1,00,303 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कुल 5815 लोगों की जान जा चुकी है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
दिल्ली से चर्चा के बाद बॉर्डर खोलने पर फैसला
राष्ट्रीय राजधानी के साथ सीमाओं को खोलने के बारे में निर्णय दिल्ली सरकार के साथ चर्चा के बाद लिया जाएगा: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में फंसे लोगों को लेकर प्रयागराज जंक्शन पहुंची 'प्रयागराज एक्सप्रेस'।
रोहिणी कोर्ट के जज कोरोना पॉजिटिव
रोहिणी कोर्ट के एक जज का कोरोना टेस्ट पजिटिव आया है। इससे पहले उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। दोनों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। रोहिणी कोर्ट कॉम्प्लेक्स आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है: महावीर सिंह शर्मा, रोहिणी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
नागालैंड में 9 कोरोना संक्रमित
चेन्नई से नागालैंड लौटे 9 और लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। 115 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था। कुल संक्रमित लोगों की संख्या 58 हो गई है: एसपी फोम, नागालैंड स्वास्थ्य मंत्री
किन्नौर में दो कोरोना पॉजिटिव
किन्नौर जिले में कोरोना वायरस से दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 247 हो गई है, जिसमें से 202 सक्रिय मामले हैं।
दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) पर सुरक्षाकर्मी लोगों के 'पास' और 'पहचान पत्र' की जांच कर रहे हैं।
कॉन्टैक्ट ट्रैकिंग बेहद महत्वपूर्ण
कोरोना से लड़ने के लिए कॉन्टैक्ट ट्रैकिंग बहुत महत्वपूर्ण है, अभी तक लगभग 4 हजार कॉन्टैक्ट ट्रैकिंग की गई है। संस्थागत फेसिलिटी में बेड की संख्या को बढ़ाकर लगभग 14 हजार किया गया है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ने की संभावना है, लेकिन हमारी अच्छी तैयारी है: उत्तराखंड मुख्य सचिव
भारत पहुंचे 153 भारतीय नागरिक
दुबई से 153 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की एक फ्लाइट कल रात चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरी। सभी यात्री संबंधित राज्य सरकार के प्रतिनिधियों की देखरेख में अपने जिले तक पहुंचेंगे, जहां उन्हें सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार क्वारंटाइन में रखा जाएगा।
महाराष्ट्र में 103 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना महामारी से 103 लोगों की मौत हो गई और 2,287 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 72,300 पर पहुंच गया है और अब तक 2,465 लोगों की जान भी जा चुकी है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को रिकॉर्ड 1,298 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,132 हो गई।
99 हजार मरीज हुए ठीक
पीटीआइ की टैली के मुताबिक देश में 8,147 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 2,00,321 पर पहुंच गई। अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या भी 99,613 हो गई है। सक्रिय मामले 94,969 रह गए हैं। इस महामारी से अब तक 5,739 लोगों की हुई है।