Coronavirus News Updates: 24 घंटे में बढ़े 386 नए मामले, 38 लोगों की अब तक हुई मौत
<p>स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के कुल 1637 मामले हो गए हैं। 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव केस के 386 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है और 132 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से दूसरी मौत हो गई है। मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती 72 वर्षीय कोरोना पीडि़त की मौत हो गई। जिस संक्रमित की मौत हुई है वह महाराष्ट्र के अमरावती से आए कोरोना संक्रमित युवक का ससुर था। इससे पहले गोरखपुर में एक मौत हुई थी। राज्य में अभी तक पांच नए मामले सामने आ गए हैं। </p>
कंगना रणौत ने 25 लाख का PM CARES में दिया दान
अभिनेत्री कंगना रणौत ने PM CARES में 25 लाख रुपये का योगदान दिया। इसके साथ ही उन परिवारों को राशन भी दिया जो दैनिक आधार पर अपनी आजीविका चलाते हैं। यह जानकारी उनकी बहन और प्रवक्ता रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर दी है।
तमिलनाडु में कोरोना के 110 नए मामले आए सामने
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनुसार तमिलनाडु में आज कोरोना वायरस (COVID19) के 110 नए मामले सामने आए हैं। ये सभी मामले राज्य के 15 जिलों में रिपोर्ट किए गए हैं, जो कि अब कोरोना की कुल संख्या तमिलनाडु में 234 हो गई है।
तब्लीगी मरकज कार्यक्रम में कर्नाटक से 26 लोग हुए थे शामिल 14 को रखा गया क्वारंटाइन में
दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी मरकज कार्यक्रम में कर्नाटक के कलबुरगी जिले के 26 लोग शामिल हुए थे। जिनमें 26 लोगों में से 14 लोग जिले में वापस आ गए हैं और उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है।
मुंबई के 191 क्षेत्रों में बीएमसी ने लगाई पूरी तरह पाबंदी
मुंबई के अलग-अलग स्थानों में 191 क्षेत्रों को रोकथाम क्षेत्र (Containment Areas) के रूप में चिन्हित किया गया है, जहाँ कोरोना वायरस (COVID19) के अधिकतम पॉजिटिव मामले सामने पाए गए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार मुंबई के इन सभी क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही व प्रवेश एवं निकास पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और क्षेत्र के निवासियों को घर से बाहर नहीं निकलने के निर्देश भी दिया गया है।
PPE किट और N95 मास्क पर्याप्त मात्रा में उपबलब्ध: डॉ हर्षवर्धन
कोरोना संकट की तैयारियों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) किट और N95 मास्क आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। यदि भविष्य में और अधिक मास्क, PPE किट, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड आदि की आवश्यकता होती है तो हम इसके लिए तैयार हैं।
देश में अब तक 47 हजार से ज्यादा लोगों का किया गया कोरोना टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में अब तक कुल 47,951 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया है। ICMR नेटवर्क में 126 लैब हैं और जिन निजी लैबों की संख्या 51 है जहां कोरोना के टेस्ट किए जा रहे हैं।
तब्लीगी जमात से जुड़े 1800 लोगों को अस्पताल और क्वारंटाइन केंद्र भेजा गया
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि तब्लीगी जमात से संबंधित 1800 लोगों को 9 अस्पतालों और क्वारंटाइन केंद्रों में भेजा गया है। कोरोना के जो मामले बढ़े हैं उनमें तब्लीगी जमात का यह कार्यक्रम प्रमुख कारण है।
कोरोना के अब तक भारत में कुल 1637 नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के कुल 1637 मामले हो गए हैं। 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव केस के 386 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है और 132 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के मामलों की बढ़ती संख्या तब्लीगी जमात के सदस्यों द्वारा किया गया कार्यक्रम है।
24 घंटे में कोरोना के 386 नए मामले आए सामने
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने तब्लीगी जमात कार्यक्रम में नाराजगी जताते हुए कहा कि लॉकडाउन में धार्मिक कार्यक्रम नहीं होने चाहिए थे। 24 घंटे में पूरे देश में 386 नए मामले सामने आए हैं।
राजस्थान में कोरोना के 13 पॉजिटिव मामले आए सामने
राजस्थान में कोरोना के मरीजों में लगातार बढोत्तरी हो रही है। आज बुधवार को राजस्थान में कोरोना के 13 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यह सभी केस जयपुर के रामगंज बाजार से रिपोर्ट किए गए हैं। इन सभी पॉजिटिव केस वाले व्यक्तियों को राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज और एनआईएमएस में आइसोलेशन में रखा गया है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा अधिकारियों की तारीफ की
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोरोना संकट से मुकाबला करने के लिए लोकसभा सचिवालय के उन अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की है जिन्होंने अपने एक दिन के वेतन का योगदान दिया है। लोकसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों ने PM CARES फंड में 45 लाख रूपये दान किए हैं।
असम में अभी तक पांच मामलों की पुष्टि
असम में अभी तक पांच मामलों की पुष्टि हो गई है। एक मरीज को सिल्चर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में व 4 को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है। हिमंत विस्वा शर्मा ने इसकी जानकारी दी है।
पीएम मोदी कल देश सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे
पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से कोरोना वायरस के संबंध में चर्चा करेंगे।
मेरठ में कोरोना संक्रमित की मौत
मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती 72 वर्षीय कोरोना पीडि़त की मौत हो गई। जिस संक्रमित की मौत हुई है वह महाराष्ट्र के अमरावती से आए कोरोना संक्रमित युवक का ससुर था। ससुराल आए इस युवक की 27 मार्च को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अगले दिन पत्नी, तीन सालों व ससुर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। सभी मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में भर्ती है। आज ससुर की मौत हो गई। एक साले की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सीएमओ राजकुमार ने मौत की पुष्टि की है।
मरकज़ में रूके लोगों को पीएम की बात को गंभीरता से लेना था- शाहनवाज़ हुसैन
भाजपा के नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि मरकज़ में जितने भी लोग रूके थे उन्हें पीएम की बात को गंभीरता से लेना चाहिए था, अभी भी जो लोग मरकज़ में थे उन में से बहुत से लोगों को क्वारंटाइन किया गया और बहुत से लोग पॉजिटिव पाए गए। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मरकज़ आए या गए हो,उन्हें तुरंत प्रशासन को सूचना देना चाहिए।
मल्लपुरम जिले के 22 लोग जमात में हुए थे शामिल
केरल: मल्लपुरम जिले के 22 लोग दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के कार्यक्रर्म में शामिल हुए थे। पुलिस अधीक्षक अब्दुल करीम का कहना है कि उन्हें होम क्वारंटान के तहत रखा गया है।
लखनऊ के 18 निवासी मरकज में हुए थे शामिल, नहीं लौटे वापस
लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे के अनुसार लखनऊ के 18 निवासी, जिन्होंने दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज़ कार्यक्रम में भाग लिया था, शहर वापस नहीं आए। आयोजन में भाग लेने के बाद लखनऊ आए 24 विदेशियों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तब्लीगी जमात में भाग लेने के बाद पुंछ जिले में पहुंचे दस लोगों की पहचान
जम्मू कश्मीर : दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में भाग लेने के बाद पुंछ जिले में पहुंचे दस लोगों की पहचान जिला प्रशासन द्वारा की गई है। इन सभी को क्वारंटाइन में रखा गया है।
मुंबई : मरकज़ में हिस्सा लेने वाले लोगों की तलाश जारी
मुंबई पुलिस सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआइ ने जानकारी दी है कि मुंबई पुलिस दिल्ली के निज़ामुद्दीन मरकज़ में हिस्सा लेने वाले लोगों का पता लगाने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर तलाशी कर रही है।
कर्नाटक के कुल 342 लोग मरकज में शामिल हुए थे
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुलु ने जानकारी दी है कि बेंगलुरु से 4 और बेलगाम से 5 लोग सहित 200 लोग दिल्ली के निज़ामुद्दीन मरकज़ में शामिल हुए। सभी लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। कर्नाटक के कुल 342 लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
मजनू-का-टीला गुरुद्वारे में फंसे करीबन 210 लोग नेहरू विहार के एक स्कूल में होंगे शिफ्ट
कोरोना वायरस (COVID-19) की वजह से 28 मार्च से मजनू-का-टीला गुरुद्वारे में फंसे करीबन 210 लोगों को दिल्ली पुलिस नेहरू विहार के एक स्कूल में शिफ्ट कर रही है।
आंध्र के 43 नए मरीज निजामुद्दीन मरकज से लौटे थे
आंध्र प्रदेश सरकार के अनुसार आज राज्य में सामने आए 43 मरीज दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर लौटे थे। गौरतलब है कि समाचार एजेंसी एएनआइ ने आंध्र के नोडल ऑफिस के हवाले से जानकारी देते हुए कहा कि 31 मार्च रात 9 बजे से आज सुबह 9 बजेतक 43 नए मामले सामने आ गए हैं।
पिछले 12 घंटे में 240 मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19)के 1,637 मामले सामने आ गए हैं। पिछले 12 घंटे में 240 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 132 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 38 लोगों की मौत हो गई है।
निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए बिहार के 86 लोग और 57 विदेशी लोगों की मॉनिटरींग
निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए बिहार के 86 लोग और 57 विदेशी लोगों की मॉनिटरींग हो रही है। 48 लोग पहले ही क्वारंटाइन हो गए हैं। बिहार के लगभग 86 निवासी राज्य में नहीं हैं। अन्य राज्यों से उनके बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बिहार के डीजीपी जी पांडे ने इसकी जानकारी दी है।
प्रयागराज : 7 इंडोनेशियाई नागरिक अब्दुल्ला मस्जिद में पाए गए
प्रयागराज के एसपी (सिटी) ने जानकारी दी है कि 7 इंडोनेशियाई नागरिक और कोलकाता और केरल से एक-एक लोग अब्दुल्ला मस्जिद में पाए गए। जांच के दौरान यह पाया गया कि वे दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए थे। इन लोगों के समेत 28 अन्य लोग जो उनके संपर्क में आए थे, उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
बिहार : 18 मार्च के बाद विदेश से लौटे लोगों का होगा कोरोना टेस्ट
बिहार में आज सुबह तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 23 नए मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार ने 18 मार्च के बाद विदेश से लौटे लोगों का कोरोना टेस्ट कराने का फैसला किया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि कई लोगों में कोरोना के लक्षण न होने के बाद भी टेस्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने दी है। उन्होंने आगे बताया कि निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज में शामिल हुए 81 लोगों के बारे में जानकारी मिली है। 30 के बारे में पता चला है। इनमें से 17 लोग पटना और 13 लोग बक्सर से हैं। हम अन्य लोगों के बार में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
गोरखपुर में कोरोना से पहली मौत
आंध्र प्रदेश में 12 घंटे में 43 मामले सामने आए
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस (COVID-19) के 12 घंटे 43 नए मामले सामने आ गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने आंध्र के नोडल ऑफिस के हवाले से जानकारी देते हुए कहा कि 31 मार्च रात 9 बजे से आज सुबह 9 बजेतक 43 नए मामले सामने आ गए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है।
निज़ामुद्दीन मरकज़ से 2,361 लोग निकाले गए- दिल्ली सरकार
निज़ामुद्दीन मरकज़ से 2,361 लोग निकाले गए हैं। इनमें 617 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इन्हें बाहर निकालने में 36 घंटे लगे। दिल्ली के उप-ुमख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी है।
निजामुद्दीन मरकज और इसके आसपास के इलाके को किया जा रहा सेनेटाइज
दिल्ली: निजामुद्दीन मरकज और इसके आसपास का इलाका दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा सेनेटाइज किया जा रहा है। निजामुद्दीन मरकज में एक धार्मिक सभा आयोजित की गई, जिसमें लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया। यहां मौजूद कई लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
मरकज़ को खाली करने में लगे 5 दिन
समाचार एजेंसी एएनआइ ने दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि निज़ामुद्दीन मरकज़ मामले में एफआईआर में इन 6 लोगों का नाम शामिल- मौलाना साद, डॉ. ज़ीशान, मुफ्ती शहज़ाद, एम. सैफी, यूनुस और मोहम्मद सलमान है। मरकज़ को आज सुबह लगभग 3:30 बजे खाली कराया गया। यहां लगभग 2100 लोग थे। इस जगह को खाली करने में 5 दिन लगे।
बीएस येदियुरप्पा एक साल की सैलरी रिलीफ फंड में दान करेंगे
कर्नाटक सीएमओ के अनुसार मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वे अपनी एक साल की सैलरी सीएम रिलीफ फंड में दान कर देंगे। उन्होंने लोगों से भी सहयोग करने के लिए कहा है।
गुजरात में आठ नए मामले
गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अहमदाबाद में 8 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 82 हो गई है। तीन मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
अहमदनगर : 34 लोग हुए थे मरकज में शामिल
मुंबई : अहमदनगर कलेक्टर के अनुसार जिले में 34 लोगों के बारे में जानकारी है। इनमें से 29 विदेशी लोग हैं, जो निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज में शामिल हुआ था। 29 विदेशियों में से 14 की कोरोना रिपोर्ट आ गई है। इनमें से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीन और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,जो इनके संपर्क में थे।
तब्लीगी जमात को माफ नहीं किया जा सकता- मुख्तार अब्बास नकवी
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि तब्लीगी जमात ने गुनाह किया है। इस तरह के आपराधिक कृत्य को माफ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कई लोगों की जान खतरे में डाल दी है। ऐसे लोगों और संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, जो सरकार के निर्देशों की अवहेलना करते हैं।
सोशल डिस्टेंसिंग को नजरअंदाज कर रहे लोग
कर्नाटक: देश में लॉकडाउन के बीच कलबुर्गी के सब्जी बाज़ार में लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां पर लोग शारीरिक दूरी (सोशल डिस्टेंस) को पूरी तरह से नज़रअंदाज करते दिखे। राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 101 है।
मध्य प्रदेश में 20 नए मामले
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को राज्य में कोरोना वायरस (COVID-19) के 20 मामले सामने आए हैं राज्य में इसके साथ ही मरीजों की संख्या 86 हो गई है। उन्होंने कहा कि नए मामलों में 19 इंदौर और एक मामला पड़ोसी खरगोन जिले में सामने आया है। अधिकारी ने कहा कि इंदौर में 19 नए रोगियों में से नौ एक परिवार के हैं, जिनमें तीन बच्चे हैं।
निज़ामुद्दीन तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले लोग बाहर आए और टेस्ट कराएं- ईरोड जिला प्रशासन
तमिलनाडु : ईरोड जिला प्रशासन ने दिल्ली के निज़ामुद्दीन तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले लोगों को सामने आने और कोरोना का टेस्ट कराने के लिए कहा है।सुल्तानपेट, मणीकम पालयम और बीपी अग्रहारम, जहां मुस्लिम जनसंख्या घनत्व अधिक है, उन्हें बंद कर दिया गया है।
पुणे के 130 ज्यादा लोग निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज में हुए थे शामिल
पुणे के 130 ज्यादा लोग दिल्ली के निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज में शामिल हुए थे। इनमें उनमें से कई या तो पुणे में नहीं हैं या उनके बारे में जानकारी नहीं मिल रही है। उनकी तलाश की जा रही है। पुणे जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने इसकी जानकारी दी है। तब्लीगी मरकज के संबंध में जिले के 60 लोग अबतक क्वारंटाइन में रखे गए हैं। हालांकि, इनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं है। इनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
तेलंगाना: मरकज में शामिल हुए 15 लोग संक्रमित
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए 15 लोग और उनके रिश्तेदार मंगलवार कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित पाए गए। जमात में शामिल तेलंगाना के रहने वाले 6 लोगों की सोमवार को कोरोना से मौत भी हो गई थी। राज्य में फिलहाल 77 संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है।
मुंबई के दादर सब्जी मार्केट इलाके में लोगों की भीड़ दिखी
महाराष्ट्र: देश में लॉकडाउन के बावजूद आज सुबह मुंबई के दादर सब्जी मार्केट इलाके में लोगों की भीड़ दिखी। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना के अब तक 302 मामले सामने आए हैं।
आंध्र प्रदेश: मरकज में शामिल हुए 15 व्यक्तियों की पहचान हुई
आंध्र प्रदेश : श्रीकालहस्ती में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन 15 व्यक्तियों की पहचान की है जो निजामुद्दीन (दिल्ली) में मरकज में शामिल हुए थे। उन्हें श्रीकालाहस्ती से तिरुपति के रुइया अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोग (राज्यवार आंकड़ा)
अंडमान 21,असम 216, बिहार 146,हरियाणा 130, हिमाचल 17, हैदराबाद 55, कर्नाटक 45, केरल 15, महाराष्ट्र 109, मेघालय 05, मध्य प्रदेश 107, ओडिशा 15, पंजाब 09, राजस्थान 22, झारखंड 34, तमिलनाडु 501, उत्तराखंड 34, उत्तर प्रदेश 157 बंगाल 73।
प्रबंधन ने कहा, लॉकडाउन से फंस गई थी जमात
तब्लीगी मरकज के प्रबंधन ने दावा किया कि लॉकडाउन की वजह से ये लोग मरकज में फंस गए थे, जिन्हें निकाले जाने को लेकर पुलिस-प्रशासन से मदद मांगी गई थी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
लॉकडाउन के बाद भी जुटे लोग
तब्लीगी मरकज में पूरे साल आते रहते हैं। 12 से 15 मार्च के बीच यहां हुए कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सैकड़ों लोग देश के विभिन्न राज्यों में वापस चले गए। इसके बाद भी आने वालों का सिलसिला चलता रहा। इसी बीच 22 मार्च को हुए लॉकडाउन के बाद भी यहां सैकड़ों लोग जुटे हुए थे। इनमें सैकड़ों विदेशी भी शामिल थे। रविवार और सोमवार को यहां रुके 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जमात में शामिल तेलंगाना के रहने वाले 6 लोगों की सोमवार को कोरोना से मौत भी हो गई थी।
दुनियाभर में 754,948 लोग कोरोना से संक्रमित- WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनियाभर में 754,948 लोग अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और 36,571 लोग इससे मर चुके हैं।
भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1400 के करीब
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1400 के करीब हो गई है। मंत्रालय के 31 मार्च 2020 रात 8.30 बजे तक के आंकड़े के अनुसार1238 मरीजों की इलाज जारी है। 123 लोग ठीक हो गए हैं और 35 लोगों की मौत हो गई है।
आयोजकों पर FIR
मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने तब्लीगी मरकज प्रमुख मौलाना साद और प्रबंधन से जुड़े लोगों के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम की विभिन्न धाराओं और आपराधिक साजिश रचने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तब्लीगी मरकज में शामिल हुए लोगों की तलाश तेज
तब्लीगी जमात ने कोरोना वायरस (COVID-19) के खिलाफ जंग में संकट खड़ा कर दिया है। मरकज में शामिल हुए लोगों की तलाश राज्यों ने तेज कर दी है और केंद्र सरकार ने तब्लीगी जमात की गतिविधियों में शामिल किसी भी विदेशी को अब वीजा नहीं देने का फैसला किया है।